Headlines

शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या:जिम से निकलते ही बदमाशों ने सिर में मारी गोली




शामली में बुधवार शाम जिम से बाहर निकलते ही यूट्यूबर और हरियाणवी गायक अंकित बालियान की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान में जुटी है। घटना शामली कोतवाली क्षेत्र की है। गाने से मिली थी पहचान बुधवार शाम अंकित बालियान जिम से निकलकर बाहर आए थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह मौके पर गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अंकित को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अंकित बालियान हरियाणवी संगीत और सोशल मीडिया की दुनिया में सक्रिय थे। वह अपने गाने ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ से काफी चर्चित हुए थे। वर्ष 2023 में शामली में उनके रोड शो की भी चर्चा हुई थी। उन्हें बंतीखेड़ा निवासी हरियाणवी कलाकार बताया गया था। जिला पंचायत चुनाव की कर रहे थे तैयारी बताया जा रहा है कि अंकित बालियान इन दिनों जिला पंचायत चुनाव की तैयारी भी कर रहे थे। उनकी हत्या की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही वारदात की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *