![]()
जालालाबाद में बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में इंडो-कनेडियन जुझार बस सर्विस के कार्यालय प्रभारी राजकुमार खेड़ा उर्फ राजू बसों वाले की मौत हो गई। हादसा उनके कार्यालय के बाहर ही हुआ। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हादसे में बाइक सवार पंजाब रोडवेज कर्मचारी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार, जुझार बस सर्विस की बस रोजाना फाजिल्का से चंडीगढ़ जाती है। राजकुमार खेड़ा जालालाबाद स्थित कार्यालय में प्रभारी के तौर पर कार्यरत थे। बुधवार सुबह करीब 4 बजे बस रवाना करवाने के बाद वह पैदल सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी टक्कर लगने के बाद राजकुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बाइक चालक जालालाबाद हलके के गांव कालू वाला का निवासी है और पंजाब रोडवेज में कंडक्टर के पद पर कार्यरत है। वह सुबह 4:40 बजे जालालाबाद से दिल्ली जाने वाली बस में ड्यूटी के लिए घर से बस स्टैंड जा रहा था। हादसे में वह भी गंभीर घायल हुआ, जिसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
Source link
जालालाबाद में बस सर्विस प्रभारी की सड़क हादसे में मौत:बाइक सवार रोडवेज कंडक्टर गंभीर घायल, CCTV में कैद हुआ हादसा
