Headlines

अमृतसर में माता चिंतपूर्णी मेले के बधाई बोर्ड फाड़े गए:CCTV में कैद हुए बाइक सवार दो युवक, पुलिस मामले की जांच में जुटी




अमृतसर के लाहौरी गेट क्षेत्र में माता चिंतपूर्णी मेले से संबंधित धार्मिक बधाई बोर्डों को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। फुटेज में दो युवक चेहरे ढके हुए बोर्ड फाड़ते और उन पर ईंटें फेंकते दिखाई दे रहे हैं। जय हो क्लब मां दुर्गा वेलफेयर सोसायटी के प्रधान एवं समाजसेवी विक्की दत्ता ने बताया कि माता चिंतपूर्णी मेले के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर बधाई संदेश वाले बोर्ड और पोस्टर लगाए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि लाहौरी गेट के पास लगे कुछ बोर्डों को देर रात अज्ञात युवकों ने नुकसान पहुंचाया। दत्ता बोले- बाइक से आए थे 2 युवक दत्ता के अनुसार, घटना रात करीब 1:30 बजे हुई। दो युवक मोटरसाइकिल पर मौके पर पहुंचे और अपने चेहरे ढके हुए थे। सीसीटीवी फुटेज में दोनों को बोर्ड फाड़ते और ईंटें फेंकते हुए देखा जा सकता है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उन्होंने इस घटना को गंभीर बताते हुए पुलिस प्रशासन से आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं धार्मिक माहौल को प्रभावित कर सकती हैं और त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकती हैं। संस्था की ओर से थाना डी-डिवीजन पुलिस को औपचारिक शिकायत सौंप दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नागरिकों से भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *