Headlines

Balod BJP MP Bhojraj Nag Rain Controversy Statement


छत्तीसगढ़ के बालोद में भाजपा सांसद भोजराज नाग ने दावा किया कि उन्होंने बूढ़ादेव, महादेव से प्रार्थना कर नींबू काटा और बारिश रुक गई। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम सफल हो गया, अब पानी गिरना है तो गिरे।

.

वहीं, अब उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भाजपा सांसद के बयान पर कांग्रेस ने तंज कसा है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि अगर ऐसा है तो नींबू काट कर महंगाई रोक दें। पेट्रोल-शक्कर की कीमतें कम करवा दें। बिजली बिल कम करवा दें।

पहले देखिए ये तस्वीरें…

कांकेर से बीजेपी सांसद भोजराज नाग का वीडियो वायरल हो रहा है।

कांकेर से बीजेपी सांसद भोजराज नाग का वीडियो वायरल हो रहा है।

मुख्यमंत्री महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी करने पहुंचे थे। इस दौरान भोजराम नाग भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी करने पहुंचे थे। इस दौरान भोजराम नाग भी मौजूद रहे।

यूजर्स ने बारिश रोकने के सांसद के दावे पर सवाल उठाते हुए तरह-तरह की रिएक्शन दे रहे हैं।

यूजर्स ने बारिश रोकने के सांसद के दावे पर सवाल उठाते हुए तरह-तरह की रिएक्शन दे रहे हैं।

महतारी वंदन की किस्त जारी करने पहुंचे थे CM

दरअसल, डौंडीलोहारा में मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी करने पहुंचे थे। इसी दौरान सांसद भोजराज नाग ने खराब मौसम का जिक्र करते हुए बारिश रोकने के लिए बूढ़ादेव-महादेव से प्रार्थना करने और नींबू काटने की बात कही।

सांसद बोले- कार्यक्रम सफल हुआ, अब पानी को गिरना है तो गिरे

सांसद भोजराज नाग ने कहा कि आज खराब मौसम में भी यहां आने के लिए रात 12 बजे जब मुख्यमंत्री का प्रोटोकॉल जारी हुआ। कल भी यहां मौसम खराब था, लेकिन मैं बूढ़ादेव, महादेव से प्रार्थना करके और नींबू काटके पानी को रोक दिया हूं।

उन्होंने आगे कहा कि कार्यक्रम सफल हो गया है, अब पानी को गिरना है तो गिरे। उनके इस बयान पर मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत अन्य नेताओं के चेहरे पर मुस्कान नजर आई। सभा में भी ठहाके गूंजने लगे।

वीडियो वायरल हुआ तो सोशल मीडिया पर उठे सवाल

कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद तेजी से वायरल होने लगा। यूजर्स ने बारिश रोकने के सांसद के दावे पर सवाल उठाते हुए तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने कमेंट्स सेक्शन में लिखा- अब नींबू काटकर गैंस सिलेंडर और बिजली बिल के रेट कम करवा दीजिएगा।

पहले भी बयान को लेकर रह चुके हैं सुर्खियों में

बता दें कि भोजराम नाम कांकेर लोकसभा सीट से सांसद हैं। इससे पहले भी सांसद अपने भूत उतारने वाले बयान को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। 9 महीने पहले उन्होंने धमतरी में कहा था कि जो अधिकारी जनता की समस्याओं पर फोन नहीं उठाएंगे और शिकायतों का समाधान नहीं करेंगे, हम सभी के लिए नींबू काटेंगे।

……………………

भोजराम नाम से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…

1. भाजपा सांसद बोले- मैं तेरा बाप बोल रहा हूं…VIDEO:भोजराज नाग ने ठेकेदार को दी गालियां, कांग्रेस बोली- दाढ़ी-बाल बढ़ाने से कोई सनातनी नहीं बनता

कांकेर लोकसभा से बीजेपी सांसद भोजराज नाग ने ठेकेदार से फोन पर गाली-गलौज की।

कांकेर लोकसभा से बीजेपी सांसद भोजराज नाग ने ठेकेदार से फोन पर गाली-गलौज की।

छत्तीसगढ़ के कांकेर लोकसभा से बीजेपी सांसद भोजराज नाग ने ठेकेदार से फोन पर गाली-गलौज की है। ठेकेदार को गाली देते हुए कहा कि मैं तेरा बाप बोल रहा हूं। इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। सांसद ने कहा कि मुझे गाली दी, इसलिए मैंने भी गालियां दी। पढ़ें पूरी खबर…

2. BJP सांसद भोजराज नाग बोले-नींबू काटकर उतार दूंगा भूत:कांकेर में अधिकारियों को दी चेतावनी, कहा- पुरानी मानसिकता के अधिकारी सुधर जाएं

कांकेर लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद भोजराज नाग ने अधिकारियों को चेतावनी दी है।

कांकेर लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद भोजराज नाग ने अधिकारियों को चेतावनी दी है।

छत्तीसगढ़ के कांकेर लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद भोजराज नाग ने अधिकारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पुरानी मानसिकता के कुछ अधिकारी हैं, वह अपनी मानसिकता त्याग दें। 6 महीने बाद फिर काम करेंगे, जिसमें किसी प्रकार का रोड़ा नहीं आना चाहिए। 6 महीने बाद मैं फिर भूत उतारूंगा। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *