Headlines

लुधियाना में फैक्ट्री में घुसे हथियारबंद बदमाश:मालिक को बंधक बनाकर लूटे डेढ़ लाख कैश और कपड़े सीसीटीवी कैमरे में कैद वीडियो




लुधियाना में चोरी और लूट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला टिब्बा रोड स्थित एक होजरी फैक्ट्री का है जहां दिनदहाड़े 3 से 4 हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। बेखौफ लुटेरों ने फैक्ट्री मालिक को बंधक बनाकर मारपीट की और 1.5 लाख रुपए नकद व भारी मात्रा में फैब्रिक (कपड़ा) लूटकर एक टेम्पो में फरार हो गए।जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। लंच टाइम में घुसे, अंदर के कैमरे किए बंद यह वारदात टिब्बा रोड स्थित लक्ष्मी एंटरप्राइजेज नामक फैक्ट्री में दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच हुई। मालिक के बेटे ने बताया कि लंच टाइम होने के कारण सभी मजदूर बाहर गए हुए थे और वह खुद शहर से बाहर (आउट ऑफ स्टेशन) था। उस वक्त फैक्ट्री में उनके पिता (मालिक लालजी साहनी) बिल्कुल अकेले थे। इसी का फायदा उठाकर बदमाश मेन गेट से सीधे अंदर दाखिल हो गए। अंदर घुसते ही बदमाशों ने लालजी साहनी के साथ बुरी तरह मारपीट की उनका फोन छीना और उन्हें बंधक बना लिया। चालाकी दिखाते हुए बदमाशों ने सबसे पहले फैक्ट्री के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए, ताकि उनकी कोई रिकॉर्डिंग न हो सके। 15 से 20 मिनट में काम तमाम, पड़ोसी के कैमरे में खुली पोल हैरानी की बात यह है कि किसी भी लुटेरे ने अपना चेहरा नहीं ढका हुआ था। उन्होंने महज़ 15 से 20 मिनट के भीतर इस पूरी लूट की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि बदमाशों ने अंदर के कैमरे बंद कर दिए थे लेकिन सामने वाले पड़ोसी के सीसीटीवी में उनकी सारी करतूत कैद हो गई। सामने आए फुटेज में साफ दिख रहा है कि लुटेरे बहुत तेजी से चोरी का सारा माल एक टेम्पो में लोड कर रहे हैं। डायल 112 पर दी सूचना,पुलिस जांच में जुटी लूट की इस बड़ी वारदात के बाद दहशत में आए पीड़ित परिवार ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और पड़ोसी के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर लुटेरों की तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *