Headlines

जौनपुर DM ने विकास कार्यों की समीक्षा की:रात 9 बजे अफसरों को बुलाया, योजना व निर्माण कार्य का सूचना बोर्ड लगाना जरूरी




जौनपुर के डीएम सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में बुधवार रात 9 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में चल रही विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों और निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया गया। डीएम ने निर्देश दिया कि नगर निकायों में संचालित प्रत्येक परियोजना और निर्माण कार्य स्थल पर सूचना बोर्ड लगाना अनिवार्य है। इस बोर्ड पर कार्य की लागत, कार्यदायी संस्था, कार्य प्रारंभ होने की तिथि और निर्धारित पूर्णता तिथि सहित सभी आवश्यक विवरण स्पष्ट रूप से अंकित होने चाहिए, ताकि आमजन को जानकारी आसानी से मिल सके। उन्होंने सभी निर्माण एवं विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने को कहा। कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप ही कराया जाए। अधिकारियों को निर्माणाधीन परियोजनाओं का नियमित निरीक्षण और अनुश्रवण सुनिश्चित करने तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने नगर निकायों के अधिकारियों को स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सड़क और नाली निर्माण जैसे जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि पैदल यात्रियों के लिए निर्धारित पेडेस्ट्रियन पाथवे अतिक्रमण मुक्त और पूरी तरह खाली रखे जाएं, ताकि लोगों को आवागमन में कोई असुविधा न हो। स्ट्रीट वेंडरों को व्यवस्थित और चिन्हित स्थानों पर स्थापित करने के निर्देश दिए गए, जिससे फुटपाथ पर अनावश्यक अतिक्रमण न हो और यातायात सुचारु रहे। ई-रिक्शा के लिए पिकअप और ड्रॉप प्वाइंट चिन्हित करने के निर्देश भी दिए गए। डीएम ने कहा कि ई-रिक्शा निर्धारित स्थानों से ही सवारियों को बैठाएं और उतारें, जिससे प्रमुख मार्गों पर अनावश्यक जाम न लगे और यातायात व्यवस्था बनी रहे। इसके अतिरिक्त, नगर क्षेत्र में कोई भी कार्य शुरू करने से पहले संबंधित कार्यदायी संस्था से समन्वय स्थापित कर अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *