Headlines

नारनौल में हिस्ट्रीशीटर ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां:चार गोली लगने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, गुरुग्राम में चल रहा इलाज




हरियाणा के नारनौल में गांव घाटाशेर में बुधवार देर रात करीब 11 बजे दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना में अतर सिंह को चार गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, विकास उर्फ बब्लू की कार में गांव निवासी विकास उर्फ घाटा और सचिन तथा उसके दो साथियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान विकास उर्फ घाटा और उसके साथियों ने कार के शीशे तोड़ दिए। कार के शीशे तोड़े जाने पर विवाद इसके बाद अतर सिंह, जो विकास उर्फ बब्लू का चाचा बताया जा रहा है, अपने भतीजे की कार तोड़े जाने से नाराज होकर विकास उर्फ घाटा के घर के सामने पहुंच गया। वहां दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। चार गोलियां लगी आरोप है कि इसी दौरान विकास उर्फ घाटा अपने घर से अवैध हथियार लेकर बाहर आया और अतर सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलीबारी में अतर सिंह को चार गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पहले से मामले दर्ज सूचना मिलते ही डायल 112 व निजामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घायल को नारनौल के अस्पताल पहुंचाया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विकास उर्फ घाटा के खिलाफ पहले से ही निजामपुर थाने में सात आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। शिकायत के आधार पर हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *