Headlines

लालबाग अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू:वार्ड 39-40 में चुनाव बहिष्कार का फैसला वापस लिया, लालबाग संघर्ष समिति ने जताई खुशी




नाथद्वारा नगर के लालबाग चौराहे पर अंडरपास का निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। लंबे समय से निर्माण की मांग को लेकर आंदोलनरत लालबाग संघर्ष समिति और स्थानीय निवासियों ने कार्य शुरू होने पर राहत की सांस ली है। साथ ही वार्ड संख्या 39 और 40 में पालिका चुनाव के बहिष्कार का निर्णय भी वापस ले लिया गया है। चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया था अंडरपास निर्माण शुरू नहीं होने तक स्थानीय निवासियों और संघर्ष समिति ने दोनों वार्डों में नगरपालिका चुनाव का पूर्ण बहिष्कार करने का निर्णय लिया था। मंगलवार को ठेकेदार को कार्य शुरू करने के आदेश मिलने के बाद गुरुवार को भारी संसाधनों के साथ ठेकेदार के कार्मिक मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य शुरू किया। निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत भाजपा नगर अध्यक्ष प्रवीण जोशी, कमलेश अजमेरा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुई। मौके पर पहुंचे लोगों ने लंबे समय से चली आ रही मांग के पूरा होने पर खुशी जताई। ग्रामीणों ने प्रतिनिधियों का आभार जताया लालबाग संघर्ष समिति के संयोजक और पूर्व पार्षद पूरण श्रीमाली ने कहा कि समिति की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। उन्होंने अंडरपास निर्माण को धरातल पर लाने के लिए विधायक, सांसद, उनके पीए और नगर अध्यक्ष के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार जताया। 15 करोड़ रुपए का नया टेंडर हुआ श्रीमाली ने बताया कि सांसद से हुई बातचीत में उन्हें जानकारी मिली कि कार्य शुरू हो गया है। अथक प्रयासों के बाद करीब 15 करोड़ रुपए का नया टेंडर किया गया है। मांग पूरी होने के बाद लालबाग संघर्ष समिति ने चुनाव बहिष्कार का फैसला पूरी तरह खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब समिति और वार्डवासी संपूर्ण तरीके से चुनाव प्रक्रिया में भाग लेंगे। अंडरपास निर्माण पूरा होने के बाद लालबाग चौराहे पर आए दिन लगने वाले जाम से स्थानीय निवासियों, राहगीरों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *