Headlines

अजगर ने खेत में लोमड़ी को निगला:बुरहानपुर में वन विभाग ने एक घंटे मशक्कत कर रेस्क्यू किया, जंगल में छोड़ा




बुरहानपुर के नावरा रेंज के हैदरपुर गांव में एक खेत में अजगर ने लोमड़ी का शिकार किया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में अजगर और लोमड़ी के बीच संघर्ष देखा। उन्होंने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही नावरा रेंजर पुष्पेंद्र जादौन ने वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा। टीम ने सर्प मित्र खेमसिंह राठौड़ की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा। रेंजर जादौन ने बताया कि लोमड़ी की मौत हो गई थी, जबकि अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *