Headlines

कोटा में आम आदमी पार्टी ने भरा पहला नामांकन:वार्ड नंबर 99 से प्रत्याशी सुनील शर्मा नामाकंन दाखिल करने पहुंचे, तीन दिन होंगे नॉमिनेशन




राज्य निर्वाचन आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के तहत कोटा जिले की 5 नगरपालिकाओं और नगर निगम क्षेत्रों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है। प्रक्रिया शुरू होते ही गुरुवार को पहले दिन सबसे पहले आम आदमी पार्टी की तरफ से पहला नामांकन दाखिल हुआ है। वार्ड नंबर 99 से आप पार्टी के प्रत्याशी सुनील शर्मा अपना नामाकंन दाखिल करने पहुंचे हैं। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे। सुनील शर्मा के अनुसार वार्ड के विकास और साफ सफाई जैसे मुददों को लेकर चुनाव में आ रहे हैं। चुनावी प्रक्रिया को सुगम, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) विनोद कुमार मल्होत्रा ने बताया कि प्रत्याशियों की सुविधा और कानून-व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है। नामांकन पत्र स्वीकार करने के लिए नगरपालिकाओं में 5 रिटर्निंग अधिकारी और नगर निगम क्षेत्र के लिए 10 सहायक रिटर्निंग अधिकारी तैनात किए गए हैं। प्रत्याशियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए अधिकांश एआरओ के ऑफिस कलेक्ट्रेट परिसर या उसके बिल्कुल पास बनाए गए है। जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से वार्डवार अधिकारियों और उनके तय स्थानों की सूची भी सार्वजनिक कर दी गई है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम
नामांकन प्रक्रिया के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया है। विनोद मल्होत्रा ने बताया कि नामांकन पत्र रोजाना सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही जमा किए जाएंगे। 27 अगस्त से शुरू हुई यह प्रक्रिया 31 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान रक्षाबंधन का पर्व होने और रविवार की छुटटी होने के चलते नामांकन दाखिल नहीं हो सकेंगे। 31 अगस्त नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन होगा। ऐसे में सिर्फ तीन दिन ही नामांकन दाखिल हो सकेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *