![]()
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण की नई कार्यकारिणी को मंजूरी दे दी है। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल की टीम में 19 जनरल सेक्रेटरी और 31 सेक्रेटरी शामिल किए गए है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार की स्वीकृति के बाद पार्टी के संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने इसकी अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार राजेश शर्मा, केसी चौहान, मदन मोहन सक्तान, दुर्गा दत्त शर्मा, रुपिंदर धनैता, देवेंद्र ठाकुर, ज्ञान ठाकुर, पुष्पा कल्टा, प्रताप नेगी, भूपेश पनेत, मुनी लाल नरसेथ, दीपक रोहल, अशोक ठाकुर, कृष्ण रांटा, मीरा शर्मा, शांता जंदेव और विजय कनैन को जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण में उपाध्यक्ष बनाया गया है। सुरेंद्र मोहन मेहता को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी पार्टी ने सुरेंद्र मोहन मेहता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि कमल चंद प्रकाश को संयुक्त कोषाध्यक्ष बनाया गया है। 22 सदस्य कार्यकारिणी में शामिल जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी में 22 सदस्यों को शामिल किया गया है। इनमें चोपाल से चंदर नेगी, भूप राम शर्मा, हेम सिंह वर्मा, कमलेश ठाकुर, अत्तर सिंह ठाकुर, संजीव ब्रागटा, हरदयाल शर्मा, नेक चंद वर्मा, देश राज मेहता, रमेश कनवर, गुलाब सिंह मेहता, राजेंद्र ठाकुर, रमेश हेटा, वीना ठाकुर, चिरंजी लाल वर्मा, मनमोहन ठाकुर, सुरेश पंवार, भगत पंवार, खुशी राम चौहान, पवन चौहान, श्यामा देवी और आशा चौहान शामिल हैं। 8 प्रवक्ता, सलाहकार बोर्ड और विचार प्रहरी भी नियुक्त पार्टी ने प्रताप चौहान, ललित शर्मा, रामेश्वर ठाकुर, रोशन ठाकुर, महेंद्र कुमार, सुरेंद्र वर्मा, सुख राम नागरैक और पवन शर्मा को प्रवक्ता नियुक्त किया है। सलाहकार बोर्ड में प्रेम काइंथा को सलाहकार, टेक चंद भैक को सह-सलाहकार, उत्तम कश्यप को उपाध्यक्ष, जितेंद्र ब्राक्टा और महेंद्र राजता को महासचिव तथा सरोज शर्मा और दर्शन दास को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा उमेश आर्य को विचार प्रहरी का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ जीत राम, मोहन वर्मा, राजीव वर्मा और रवि मेहता को विचार प्रहरी की जिम्मेदारी दी गई है। सेहकार सारथी के लिए विजय चौहान को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ मोहिंदर ठाकुर, सर चंद मतरत, प्रकाश शर्मा और तुलसी राम शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। मीडिया और प्रचार की भी टीम गठित पार्टी ने पवन हिमटा, गीता शर्मा और अमर सिंह को मीडिया पैनलिस्ट बनाया है। वहीं मस्त राम, विजय महातेट, दिनेश मेहता और अनूप ठाकुर को प्रचार प्रमुख नियुक्त किया गया है। अधिसूचना में कहा गया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, पदाधिकारी, जिला परिषद/बीड़ीसी सदस्य, नगर निकायों के पदाधिकारी तथा कांग्रेस की पृष्ठभूमि वाले अन्य संबंधित पदाधिकारी भी जिला कांग्रेस कमेटी के हाउस के सदस्य होंगे।
Source link
शिमला ग्रामीण कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार:19 जनरल सेक्रेटरी, 31 सेक्रेटरी और 8 प्रवक्ता नियुक्त; शर्मा-चौहान को उपाध्यक्ष लगाया
