Headlines

तरनतारन में सीमा पर नशे की बड़ी खेप:खेत में मिली पाकिस्तान से आई 4 किलो 405 ग्राम हेरोइन, 30 करोड़ है बाजार कीमत




भारत-पाकिस्तान सीमा के पास स्थित गांव कालिया में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पंजाब पुलिस द्वारा चलाए गए एक संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान एक किसान के खेत से कुल 4 किलो 405 ग्राम हेरोइन जब्त की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, थाना वल्टोहा के अधीन आती पुलिस पोस्ट अल्गोन कोठी के इंचार्ज एएसआई (ASI) वरयाम सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ इलाके में रूटीन गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें पुख्ता सूचना मिली कि सीमावर्ती गांव कालिया में एक किसान के खेत में कोई संदिग्ध और आपत्तिजनक वस्तु पड़ी हुई है। पुलिस और BSF का संयुक्त सर्च ऑपरेशन मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए एएसआई वरयाम सिंह ने तुरंत सीमा पर तैनात बीएसएफ (BSF) के जवानों से संपर्क किया। इसके बाद सुरक्षा बलों और पुलिस की टीम ने मिलकर संबंधित खेत में एक बड़ा संयुक्त सर्च ऑपरेशन (तलाशी अभियान) शुरू किया।बारीकी से की गई तलाशी के दौरान जवानों को खेत के बीच में छुपाकर रखा गया एक नीला बैग बरामद हुआ। जब सुरक्षा बलों ने बैग को खोलकर उसकी जांच की, तो उसमें से 4 किलो 405 ग्राम अंतरराष्ट्रीय स्तर की हेरोइन बरामद हुई। 22 से तीस करोड़ हो सकती है कीमच आमतौर पर, नशा तस्करी के मामलों में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 1 किलोग्राम शुद्ध हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 5 से 7 करोड़ रुपये आंकी जाती है। इस आधार पर, यदि सीमावर्ती इलाकों से 4 किलो 405 ग्राम हेरोइन बरामद की जाती है, तो अंतर्राष्ट्रीय ब्लैक मार्केट में उसकी अनुमानित कीमत करीब 22 से 30 करोड़ रुपये के बीच आंकी जाएगी। अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस ने बरामद की गई हेरोइन की इस भारी खेप को तुरंत अपने कब्जे में ले लिया है। थाना वल्टोहा पुलिस द्वारा इस मामले में अज्ञात नशा तस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस बात की बारीकी से जांच कर रही हैं कि हेरोइन की यह खेप सीमा पार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए गिराई गई थी या इसे किसी अन्य तरीके से यहाँ तक पहुंचाया गया। इलाके में संदिग्धों की धरपकड़ के लिए तफ्तीश तेज कर दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *