![]()
दिसंबर में होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासन ने अनुसूचित जाति (SC) और महिलाओं के लिए वार्डों के आरक्षण की व्यवस्था तय करते हुए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। साल 2011 की जनगणना के आधार पर सबसे अधिक SC आबादी वाले 7 वार्डों को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया जाएगा। महिलाओं के लिए कुल वार्ड 12 वार्ड है। इनमें 9 सामान्य महिला वार्ड और 3 SC महिला वार्ड शामिल हैं। 3 वार्ड जो SC के लिए तय 7 वार्डों का ही हिस्सा हैं यह प्रक्रिया रोटेशन के आधार पर होगी। 2021 के चुनाव में महिलाओं के लिए आरक्षित रहे वार्ड इस ड्रॉ प्रक्रिया से बाहर रखे जाएंगे। महिलाओं (और SC महिलाओं) के वार्डों का फैसला ‘ड्रॉ ऑफ लॉट्स’ (सार्वजनिक पर्ची सिस्टम) से किया जाएगा। अब जानिए किस तरह होगी यह सारी प्रक्रिया SC उम्मीदवारों के लिए 7 वार्ड – वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर सबसे अधिक SC आबादी वाले 7 वार्डों को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया जाएगा। यह प्रक्रिया रोटेशन के आधार पर होगी। पिछले वार्ड रहेंगे बाहर – वर्ष 2021 के निकाय चुनावों में जो 7 वार्ड SC के लिए आरक्षित थे, उन्हें इस बार की सूची से बाहर रखकर अगली सबसे अधिक आबादी वाले वार्डों का चयन होगा। महिलाओं के लिए 12 वार्ड – कुल 12 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे, जिनमें 3 वार्ड SC महिलाओं के लिए शामिल हैं। ड्रॉ से होगा फैसला – महिलाओं (और SC महिलाओं) के वार्डों का फैसला ‘ड्रॉ ऑफ लॉट्स’ (सार्वजनिक पर्ची सिस्टम) से किया जाएगा। 2021 के चुनाव में महिलाओं के लिए आरक्षित रहे वार्ड इस ड्रॉ प्रक्रिया से बाहर रखे जाएंगे।
Source link
चंडीगढ़ निगम चुनाव की तैयारी, 16 वार्ड रिजर्व होंगे:SC के 7 और महिलाओं के 12 वार्ड शामिल; 2021 में आरक्षित रहे वार्ड रहेंगे बाहर
