Headlines

धमतरी में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:9 आरोपी गिरफ्तार, 373 पौवा और 210 लीटर महुआ शराब जब्त,आबकारी एक्ट में कार्रवाई




धमतरी जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 373 पौवा अवैध शराब और 210 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। इसके अलावा दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 33 हजार 600 रुपए बताई गई है। भखारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कोपेडीह इलाके में कार्रवाई की। यहां से पांच आरोपियों को पकड़ा गया। गोवर्धन चंदेल (40) के कब्जे से 50 लीटर महुआ शराब जब्त हुई, जिसकी कीमत 5 हजार रुपए है। भखारा में 210 लीटर महुआ शराब जब्त वहीं अशोक माथुर (54), संदीप कुमार माथुर (29) और सुनील कुमार माथुर (35) के कब्जे से कुल 110 लीटर हाथ भट्ठी से तैयार कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। इसकी कीमत 11 हजार रुपए बताई गई है। इसके अलावा रामकुमार माथुर (20) से 50 लीटर महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत 5 हजार रुपए है। पांचों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। दो बाइक से ले जा रहे थे शराब, चार गिरफ्तार कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली थी कि दो मोटरसाइकिलों से अवैध शराब हटकेशर शराब भट्ठी की ओर से रत्नाबांधा ले जाई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने रत्नाबांधा-हटकेशर शराब भट्ठी रोड पर घेराबंदी कर दोनों मोटरसाइकिलों को रोका। तलाशी में भानुप्रताप ध्रुव (20) के पास से 100 नग देशी प्लेन और 85 नग देशी मसाला शराब बरामद हुई। कुल मात्रा 33.84 बल्क लीटर और कीमत 16,500 रुपए बताई गई। वहीं हेमंत ग्वाल (34) के कब्जे से 85 नग देशी प्लेन और 103 नग देशी मसाला शराब मिली। कुल मात्रा 33.30 बल्क लीटर और कीमत 17,100 रुपए आंकी गई। इस कार्रवाई में महेश लछवानी (35), भानुप्रताप ध्रुव (20), मनीष जोशी (48) और हेमंत ग्वाल (34) को गिरफ्तार किया गया है। चारों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन और बिक्री के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *