Headlines

मोबाइल चोरी के विरोध पर हमला, एक भाई की मौत:अबोहर में नशेडिय़ों ने तीन भाइयों पर किया था जानलेवा हमला




अबोहर के नजदीकी गांव खुब्बन में मोबाइल चोरी का विरोध करने पर नशेडिय़ों द्वारा किए गए जानलेवा हमले में घायल हुए तीन भाइयों में से एक ने दम तोड़ दिया। बठिंडा के अस्पताल में इलाज के दौरान पीड़ित मजदूर ने अंतिम सांस ली। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस वाले दिन हुए इस हमले में कुल चार लोग घायल हुए थे। युवक की मौत के बाद थाना बहाववाला पुलिस ने दर्ज मामले में हत्या की धारा जोड़ते हुए आरोपी पिता और उसके दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। मृतक की पहचान खुब्बन गांव निवासी हरदीप सिंह पुत्र गुरमेल सिंह मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता था। कुछ दिन पहले गांव के ही सागर नामक एक युवक ने हरदीप का मोबाइल फोन चुरा लिया था। हरदीप ने जब गांव के मौजिज लोगों के माध्यम से सागर से संपर्क किया, तो पहले उसने इनकार किया, लेकिन बाद में चोरी की बात कबूलते हुए फोन वापस करने के बदले 1000 रुपये की मांग की। हरदीप ने पैसे देने में असमर्थता जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई। चमड़ा काटने वाली बरछी से किया ताबड़तोड़ हमला विवाद बढ़ने पर नशेड़ी सागर ने अपने भाई समीर के साथ मिलकर मोची के पास इस्तेमाल होने वाली चमड़ा काटने वाली तीखी बरछी से हरदीप पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस बर्बर हमले में हरदीप के सिर, गले, पीठ और हाथों पर गहरे घाव हो गए। वह वहीं मरणासन्न होकर गिर गया था बचाने आए दो भाइयों को भी कया लहूलुहान भाई को लहूलुहान देख जब हरदीप के दो भाई संदीप और सिकंदर सहित एक अन्य व्यक्ति उसे बचाने आगे आए, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे वे तीनों भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से हरदीप की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बठिंडा रेफर किया गया था। अन्य तीन घायलों को इलाज के बाद छुट्टी मिल चुकी है। वारदात के बाद पूरा परिवार था फरार; पुलिस ने दर्ज किया BNS के तहत केस घटना की सूचना मिलते ही जब थाना बहाववाला की पुलिस मौके पर पहुंची, तो वारदात को अंजाम देकर मुख्य हमलावर सागर और समीर अपने पिता सुनील, चाचा अजय और दादा संत राम के साथ घर से फरार हो चुके थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हमले में घायल हुए भाई सिकंदर सिंह के बयानों के आधार पर आरोपी सागर, समीर (दोनों पुत्र सुनील), सुनील (पुत्र संतराम) और संतराम (पुत्र लत्थन राम) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 118(1) और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार, दादा की तलाश जारी पुलिस ने तकनीकी तफ्तीश और छापेमारी के बाद मुख्य आरोपी सागर, उसके भाई समीर और उनके पिता सुनील को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनका दादा संतराम अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। केस में जुड़ी मर्डर की धारा, कल होगा पोस्टमार्टम: बीती रात बठिंडा में इलाज के दौरान हरदीप सिंह की मौत हो जाने के बाद, बहाववाला पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा शामिल कर ली है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, जिसका पोस्टमार्टम कल (28 अगस्त) किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी संतराम को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *