![]()
किन्नौर जिले की रूपी वैली को जोड़ने वाली सड़क पर गुरुवार सुबह एक हाईवा फंस गया। रोड़ी से लदा यह हाईवा सड़क का डंगा धंसने के कारण बाधित हुआ। इस घटना से रूपी सड़क पर यातायात पूरी तरह से रुक गया है, जिससे स्थानीय लोगों और मेले में आने-जाने वालों को परेशानी हो रही है। यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई, जब हाईवा ट्रक रूपी सड़क से गुजर रहा था। अचानक सड़क का डंगा धंस गया, जिससे वाहन सड़क के एक तरफ फंस गया। हाईवा का एक हिस्सा सड़क पर और दूसरा हिस्सा खाई की ओर झुका हुआ है, जिससे मौके पर खतरा बना हुआ है। सड़क पर लोगों और वाहनों की आवाजाही बढ़ी इन दिनों क्षेत्र में मेला चल रहा है, जिसके कारण रूपी सड़क पर लोगों और वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। सड़क बंद होने से मेले में पहुंचने वाले कई वाहन दोनों ओर फंसे हुए हैं, जिससे लोगों को भारी असुविधा हो रही है। जल्द यातायात के लिए बहाल करने की मांग लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से तत्काल मशीनरी भेजकर हाईवा को सुरक्षित रूप से हटाने की मांग की है। उन्होंने धंसे हुए डंगे की मरम्मत कर सड़क को जल्द से जल्द यातायात के लिए बहाल करने का आग्रह किया है, ताकि संभावित दुर्घटना को टाला जा सके और लोगों को राहत मिल सके।
Source link
किन्नौर में डंगा धंसने से ट्रक फंसा:रूपी वैली को जोड़ती सड़क पर यातायात बाधित; वाहन खाई में गिरने का खतरा
