Headlines

जींद में हत्या केस के गवाह पर जानलेवा हमला:हमलावरों ने काली स्कॉर्पियो से फेंका, परिवार को भी दी धमकी




जींद जिले के लजवाना खुर्द गांव में हत्या के एक गवाह पर जानलेवा हमला किया गया है। पीड़ित आजाद सिंह को हमलावरों ने बेहोश होने तक पीटा और फिर एक काली स्कॉर्पियो में डालकर सरकारी स्कूल के पास फेंक दिया। यह घटना 23 अगस्त 2026 की रात 10 से 11 बजे के बीच हुई। जुलाना पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, आजाद सिंह दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि करीब एक साल पहले आरोपी बंटू ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके घर के पास से सुरेश नामक व्यक्ति का अपहरण कर हत्या कर दी थी। आजाद सिंह इस मामले के गवाह थे। इसी रंजिश और गवाही रोकने के उद्देश्य से बंटू ने उन्हें टहलकर घर लौटते समय रास्ते में रोका। विभिन्न हथियारों से ताबड़तोड़ वार आजाद सिंह के मुताबिक, बंटू ने उन्हें रोकते ही कहा कि उन्होंने सुरेश के अपहरण को देखा था और मुंह बंद रखने के बावजूद गांव में यह बात बता दी। इसके बाद बंटू ने हाथ में लिए बिंडे से आजाद सिंह पर हमला कर दिया। उसके 3-4 अन्य अज्ञात साथियों ने भी विभिन्न हथियारों से उन पर ताबड़तोड़ वार किए। मरा समझ गाड़ी में डालकर ले गए हमले में आजाद सिंह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। हमलावर उन्हें मरा हुआ समझकर काली रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में डालकर ले गए और सरकारी स्कूल के पास फेंककर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पीड़ित के भाई जितेंद्र मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत जुलाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ितों का आरोप है कि जाते-जाते आरोपियों ने पुलिस केस करने पर पूरे परिवार को सुरेश जैसा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है। विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज शिकायत के आधार पर जुलाना थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बंटू और उसके 3-4 अज्ञात साथियों के खिलाफ एफआईआर संख्या 232, दिनांक 27.08.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 126(2), 351(2), 3(5), 140(1) और 232(1) के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *