Headlines

Krishnotsav Patna 2026 | Krishna Janmashtami Event Miller School Ground


2 से 4 सितंबर तक मनेगी कृष्ण जन्माष्टमी।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पटना में भव्य कृष्ण उत्सव समारोह का आयोजन किया जाएगा। राजधानी के मिलर स्कूल ग्राउंड में 2 सितंबर से 4 सितंबर तक 3 दिनों तक कार्यक्रम का आयोजन होगा।

.

इसमें फैंसी ड्रेस कंपटीशन, दही हंडी, दही खाओ प्रतियोगिता सहित 5 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं, भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें नामी भजन कलाकार पहुंचेंगे और अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

विजेता टीम को मिलेंगे 2 लाख 51 हजार रुपये

महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल ने कहा कि इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भक्ति और संस्कृति से जोड़ना है। इस क्रम में हम लोग पांच आयोजन कर रहे हैं।

सबसे पहले दही हांडी प्रतियोगिता है, जिसमें विजेता टीम को 2 लाख 51 हजार रुपये, दूसरे स्थान की टीम को 1 लाख 51 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 1 लाख 1 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल ने जानकारी दी।

महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल ने जानकारी दी।

4 सितंबर को मिलेगा अवार्ड

दूसरा दही खाओ प्रतियोगिता, तीसरा बच्चों का फैंसी ड्रेस कंपटीशन, चौथी प्रतियोगिता अपने घर के मंदिर के सजावट की है। इसके लिए हम लोग व्हाट्सएप्प नंबर भी जारी करेंगे, जिसमें उन्हें अपने घर के मंदिर के फोटो भेजने होंगे।

पांचवी प्रतियोगिता इन्फ्लुएंसर के लिए है। जो सबसे बेस्ट रील बनाएगा उसे हम लोग अवार्ड देने का काम करेंगे। इस सभी प्रतियोगिता का फाइनल 4 सितंबर को होगा और उसी दिन अवार्ड भी दिया जाएगा।

पहले दिन बांसुरी वादन और भजन संध्या

2 सितंबर को राष्ट्रीय गान, राष्ट्रीय गीत और बिहार गान के साथ महोत्सव की शुरुआत होगी। इसके बाद डॉ. पंडित बिपिन कुमार मिश्रा मंगलाचरण और शंखनाद प्रस्तुत करेंगे। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बांसुरी वादक एवं गायक उस्ताद डॉ. मुजतबा हुसैन और चाहत हुसैन बांसुरी वादन करेंगे। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और दर्शन पर परिचर्चा के साथ प्रिंस डांस ग्रुप की प्रस्तुति और पार्श्वगायक सत्येंद्र संगीत की भजन संध्या भी होगी।

जन्मोत्सव पर सोहर और दही-हांडी

3 सितंबर को उस्ताद डॉ. मुजतबा हुसैन और चाहत हुसैन की बांसुरी जुगलबंदी होगी। बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके साथ भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन भी किया जाएगा। 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मध्यरात्रि पारंपरिक सोहर और बधाई गायन होगा। इसके बाद लाइव भांगड़ा और भक्ति डीजे का आयोजन किया जाएगा।

युवाओं की दही-हांडी प्रतियोगिता और विजेताओं को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगा। अंत में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद और फलाहार का वितरण किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में भाग लेने या रजिस्ट्रेशन के लिए 7903370000 पर संपर्क किया जा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *