Headlines

झारखंड के कई इलाकों में आज भी बारिश:चार जिलों में भारी वर्षा के आसार, तेज रफ्तार में हवा चलने और वज्रपात का यलो अलर्ट




झारखंड के कई इलाकों में शुक्रवार को भी बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा चलने और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने आज से अगले चार दिन तक बारिश होने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान में होगी गिरावट
राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिन में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। सर्वाधिक बारिश जमशेदपुर में दर्ज
पिछले 24 घंटे में राज्य में अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। जबकि एक स्थान पर भारी बारिश दर्ज हुई। सर्वाधिक बारिश 67.6 एमएम जमशेदपुर में दर्ज की गई। वहीं, सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस कांके (रांची) में दर्ज की गई। एक साथ तीन सिस्टम प्रभावी, इसलिए राज्य में हो रही बारिश
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, दक्षिण उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। साथ ही मानसून ट्रफ लाइन वर्तमान में रांची और दीघा होते हुए सीधे बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। इसके अलावा मध्य प्रदेश से बंगाल की खाड़ी तक एक और ट्रफ लाइन बनी हुई है। तीन सिस्टम के एक साथ प्रभावी होने की वजह से झारखंड में बारिश हो रही है। पश्चिमी सिंहभूम में 43% अधिक हुई बारिश
इधर, 1 जून से 27 अगस्त तक मानसून के दौरान राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई, जबकि कुछ जिले अब भी बारिश की कमी से जूझ रहे हैं। पश्चिमी सिंहभूम में 1106.5 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य 775.8 मिमी से 43% अधिक है। इसी तरह कई जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। देवघर में सामान्य से 48% कम बारिश हुई है। बोकारो में भी 25% की कमी दर्ज की गई, जो राज्य के प्रमुख जिलों में सबसे बड़ी कमी में शामिल है। कोडरमा में भी सामान्य बारिश के मुकाबले कमी रही। कुछ अन्य जिलों में 20% से 50% तक कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, कुछ जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *