Headlines

अररिया में सावन समापन पर शिवभक्तों का उमड़ा जनसैलाब:डाक बम और कांवड़ियों ने शिवालयों में किया जलाभिषेक, श्रद्धालुओं के लिए आराम करने की व्यवस्था




सावन माह के समापन से पहले अररिया शहर में गुरुवार मध्य रात्रि को देवघर जैसा भक्तिमय नजारा देखने को मिला। कटिहार जिले के मनिहारी घाट से गंगाजल लेकर सैकड़ों डाक बम, बाइक बम और कांवड़िए अररिया के प्राचीन शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए पहुंचे। अररिया-पूर्णिया मार्ग स्थित एनएच-27 पर शिवभक्त भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। डीजे की धुन पर कांवड़िए नाचते-गाते हुए थिरक रहे थे। इस दौरान पूरे मार्ग में ‘हर हर भोला’, ‘हर हर शिव’ और ‘बोल-बम’ के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं को आराम करने की सुविधा कराई उपलब्ध कांवड़ियों की सुविधा और सेवा के लिए कटिहार के मनिहारी घाट से लेकर अररिया जिले तक सड़क किनारे जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए थे। स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों ने इन शिविरों में कांवड़ियों के लिए फल, शरबत, पानी और भोजन की व्यवस्था की थी। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं को रुकने और आराम करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। रात के समय का यह दृश्य ऐसा प्रतीत हो रहा था, मानो श्रद्धालु बाबा की नगरी देवघर में पहुंच गए हों। शुक्रवार सुबह शहर के विभिन्न प्राचीन शिव मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्त हाथों में फूलों की थाली और पूजन सामग्री लेकर मंदिर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस प्रशासन ने भी व्यापक प्रबंध किए थे। जगह-जगह पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *