Headlines

Sonipat Mahila Congress Controversy | Alka Lamba & Rekha Malik Resignation


रेवाड़ी5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रेखा मलिक ने वीडियो जारी कर अपने पद से इस्तीफे की घोषणा की। - Dainik Bhaskar

महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रेखा मलिक ने वीडियो जारी कर अपने पद से इस्तीफे की घोषणा की।

दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में हुई महिला कांग्रेस की काइट प्रतियोगिता का विवाद थम नहीं रहा है। हरियाणा की बेटियों के अपमान के विरोध में पहले राष्ट्रीय कॉडिनेटर दीपिका राव ने अपने पद से इस्तीफा दिया। अब इस कड़ी में प्रदेश महासचिव रेखा मलिक का भी नाम जुड़ गया है।

उन्होंने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वीडियो जारी कर लिखा-

QuoteImage

15 अगस्त को लड़कियों के साथ जो कुछ हुआ बहुत गलत हुआ, निंदनीय था और अपमान हुआ। तपित धूप थी, इतनी ज्यादा गर्मी थी। लड़कियां 3 घंटे धूप में खड़ी रही। उन्होंने वादा किया था कि राहुल गांधी से मिलवाएंगे, इनाम दिलवाएंगे। इनाम दिलवाना तो दूर, उनसे मिलने तक नहीं दिया। केवल 4 लड़कियां ही मिलवाई गई। हरियाणा की बेटियां की जवाबदेही कौन लेगा। मैं लड़कियों के साथ खड़ी थी और खड़ी हूं, यही कारण है मेरा इस्तीफा देने का।

QuoteImage

उधर, सोनीपत की पूर्व जिला प्रधान राजेश चौधरी और सोनीपत हलका प्रधान कृष्णा प्रजापत ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कहना है कि एक महिला होते हुए जो भेदभाव किया, यह गलत है।

15 अगस्त को दिल्ली के इंदिरा भवन में हुई प्रतियोगिता में राहुल गांधी के साथ प्रतियोगिता की विजेता।

15 अगस्त को दिल्ली के इंदिरा भवन में हुई प्रतियोगिता में राहुल गांधी के साथ प्रतियोगिता की विजेता।

पहले जानिए क्या है पूरा मामला

महिला कांग्रेस ने देश की आजादी के 79 साल पूरे होने पर राष्ट्रीय स्तर पर काइट प्रतियोगिता आयोजित की थी। इसके लिए देशभर से 79 प्रतिभागियों का चयन किया। चयनित प्रतिभागियों को 15 अगस्त को दिल्ली के इंदिरा भवन में बुलाया गया। जहां राहुल गांधी द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाना था। देशभर से चुनी गई 79 प्रतिभागियों में 30 हरियाणा से थी।

रेवाड़ी के धारूहेड़ा निवासी सीए की छात्रा काजल की पेटिंग से शुरू हुआ विवाद राष्ट्रीय कॉडिनेटर दीपिका राव के इस्तीफे तक पहुंच गया था। दीपिका राव ने पुरस्कार देने में हरियाणा की बेटियों के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए इस्तीफे का ऐलान किया था। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा ने उन्हें पदमुक्त करने का पत्र जारी कर दिया था।

क्विज के लिए बनाए गए वॉट्सएप ग्रुप में दीपिका राव की तरफ से मैसेज भेजा गया था कि मेरी एक भी बेटी को सम्मान नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

क्विज के लिए बनाए गए वॉट्सएप ग्रुप में दीपिका राव की तरफ से मैसेज भेजा गया था कि मेरी एक भी बेटी को सम्मान नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

यहां जानिए वीडियो जारी कर रेखा मलिक ने क्या कहा…

  • अपने काम से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनीं: पहले मैं ब्लाक अध्यक्ष बनीं। काम के आधार पर प्रदेश महासचिव बनाया, अब मुख्य कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। 15 अगस्त को लड़कियों के साथ जो कुछ हुआ बहुत गलत हुआ, निंदनीय था और अपमान हुआ। एक लाख, 50 हजार और 25 हजार की इनाम राशि रखी तो मना कर दिया। 10-10 हजार इनाम देने का निर्णय लिया। हरियाणा का नाम आने पर 10-10 हजार देने की बात आई तो सोमवार का समय दिया। कहा प्रदेशाध्यक्ष पर्ल चौधरी देगी। अल्का लांबा ने खुद फोन नंबर दिया। अल्का मुंबई जाकर बैठ गई, पर्ल चौधरी विदेश चली गई। हरियाणा देख रही डॉ. साक्षी चौधरी का नंबर दिया, वह फोन नहीं उठाती।
  • हरियाणा की बेटियां की जवाबदेही कौन लेगा : हरियाणा की 30 लड़कियों की जवाबदेही कौन लेगा। सेलेक्ट हुई थी, उन्हें इनाम दिया जाना था। दूसरे प्रदेशों की लड़कियों को तो दिया गया। हरियाणा से 30 लड़कियां चुनी गई, क्या हरियाणा की लड़कियों को वह पुरस्कार राशि नहीं मिलनी चाहिए थी, क्या हरियाणा की लड़कियां उस सम्मान के योग्य नहीं हैं। उनमें 3 लड़कियां मैं भी लेकर गई थी। अल्का लांबा ने खुद फोन और मैसेज देकर बुलाया गया था। 8 बजे का समय था, सात बजे वहां पहुंचे थे। तपित धूप थी, इतनी ज्यादा गर्मी थी। लड़कियां 3 घंटे धूप में खड़ी रही। उन्होंने वादा किया था कि राहुल गांधी से मिलवाएंगे, इनाम दिलवाएंगे। इनाम दिलवाना तो दूर, उनसे मिलने तक नहीं दिया। केवल 4 लड़कियां ही मिलवाई गई।
  • फोन करने पर नहीं मिल रहा कोई जवाब : अब ये लड़कियां फोन कर रही हैं, जिनका नंबर मिला था, वहां से कोई अपडेट नहीं मिल रहा। कोई फोन नहीं उठता, कहीं कुछ भी नहीं है। इनाम राशि न देने के बाद भी हरियाणा की बेटियों के साथ बहुत गलत किया जा रहा है। जो बेटियां हरियाणा से गई थी, मैं उनके साथ गलत होते हुए कैसे देख सकती हूं। मैं लड़कियों के साथ खड़ी थी और खड़ी हूं, यही कारण है मेरा इस्तीफा देने का। मैं अपने पद से इस्तीफा दे रही हूं, मैं कांग्रेस के साथ थी, हूं और रहूंगी। कांग्रेस पार्टी मेरा परिवार है, मैं कांग्रेस से कभी अलग हो नहीं सकती।

सोनीपत महिला कांग्रेस की पूर्व प्रधान राजेश चौधरी ने भी उठाए सवाल

राजेश चौधरी पूर्व जिला प्रधान।

राजेश चौधरी पूर्व जिला प्रधान।

  • मैंने देखे महिलाओं की आंखों में आंसू : मैं दो बार सोनीपत महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रही हूं। 15 अगस्त को काइट प्रतियोगिता में जो कुछ किया, वह निंदनीय है। मैं इसकी निंदा करती हूं। अल्का जी आप 70 करोड़ महिलाओं को रिप्रजेंट करती हैं। जब आप लड़कियों को न्याय नहीं दे पाई, तो मुझे नहीं लगता आप किसी महिला के लिए कुछ कर पाएगी। मैंने खुद देखा है कि आप महिलाओं के नमस्ते तक नहीं लेतीं। मैने खुद देखा है कि 24 अकबर रोड पर आप महिलाओं को डांट मारती हैं। मैने उनकी आंखों में आंसू देखे हैं। मैं 3 बार गई हूं, मैने देखा है कि आप ऑफिस बॉय को कह देती हो कि इनकी शिकायतें सुन लो। ये कौन सा तरीका है बात करने का, राजनीति करने का या महिलाओं के साथ खड़ा होने का।
  • हरियाणा में बेटियों को लाडो कहते हैं : हरियाणा में बेटियों को लाडो बोलते हैं, हरियाणा वालों की सोच है, बेटियां किसी की हो, कहीं की भी वो मान सम्मान देते है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का झंडा लहराता है तो सिर गर्व से उंचा हो जाता है, ये बेटियां हमारी हरियाणा की होती है। आपने तो उनके लिए तालियां बजवानी चाहिए थी और आपने क्या किया। जब दिल्ली में प्रोग्राम होते है तो आप कहती है हरियाणा से सबसे ज्यादा महिलाएं आनी चाहिए। आप तो दिल्ली में रहती है, महिला कांग्रेस को रिप्रजेंट करती है, आपके साथ तो इतनी महिलाएं होनी चाहिए कि दूसरे प्रदेश की महिलाएं लाने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। मुझे पता है कि पार्टी पदाधिकारियों को छोड़कर आपके पास कितनी महिलाएं हैं। हम अपनी बेटियों के सम्मान में खड़े हैं।
  • इस लड़ाई में मैं बेटियों-बहनों के साथ : हमारी बेटियों ने और बहनों ने जो स्टैप उठाए हैं, वो बहुत अच्छे हैं। मैं उन पर गर्व करती हूं। मैं आपसे भी उम्मीद करती हूं, आप उन बेटियों का हौसला अफजाई करो। आपकी कथनी, करनी में फर्क महसूस करती हूं, आप कहती कुछ है, भाषण बहुत अच्छा देती हैं। बड़े-बड़े राजनेतिक भाषण देते हैं, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। सभी जानते हैं वो केवल भाषण है बस। धरातल पर कुछ नहीं है। मुझे नहीं लगता आप किसी महिला के साथ खड़ी हैं, आप अपनी राजनीति चमकाती हैं बस। मेरा अपनी बहनों से अनुरोध है, वो जो कर रही है, अच्छा कर रही है हम अपनी बेटियों के साथ खड़े, पूरा हरियाणा अपनी बेटियां के साथ खड़ा है।

सोनीपत हलका प्रधान प्रजापत बोलीं- हमारी नमस्ते पर भी गौर नहीं होता

कृष्णा प्रजापत, हलका प्रधान।

कृष्णा प्रजापत, हलका प्रधान।

  • बेटियां किसी से किस चीज में हैं कम: 15 अगस्त को इंदिरा गांधी भवन में मां तुझे सलाम कार्यक्रम में अलग-अलग राज्यों से बेटियों को बुलाया गया था। कुछ बेटियां हरियाणा से भी आई थीं। हरियाणा की बेटियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा ने उनकी इनाम राशि नहीं दी और उनका मान सम्मान नहीं किया। बेटियां हमारी किस चीज में कम है, बेटियां चाहे किसी राज्य से हों, एक महिला होने के नाम उन्हें सभी का सम्मान करना चाहिए। एक महिला होते हुए जो भेदभाव किया, यह गलत है। हमें एक शिकायत और है राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा से, जब हम दिल्ली भवन जाते हैं तो हम नमस्ते करते है तो हमारी नमस्ते पर भी गौर नहीं किया जाता।
  • हरियाणा की बेटियों से भेदभाव क्यों : हम हरियाणा की महिला एक प्रोग्राम में भाग लेते हैं, हर कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं। हरियाणा की बेटियों के साथ भेदभाव किस कारण किया, क्या वे बेटिया नहीं थी। उनको भी इनाम देना चाहिए था, उनको भी मान सम्मान देना चाहिए था। जो और स्टेट की लड़कियों को इनाम दिया, हरियाणा की लड़कियों को भी देना चाहिए था। ये नहीं किया और गलत किया। मैं कांग्रेस नेत्री होने के नाते कह रहीं हूं, अल्का लांबा ने जो किया, इससे उनके मन पर क्या गुजरी होगी।

——————–

ये खबर भी पढ़ें…

हरियाणा- कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला कोऑर्डिनेटर ने इस्तीफा दिया:बोलीं- अलका लांबा ने क्विज में अपने करीबियों को चुना, बेटियों से नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं करूंगी

रेवाड़ी की रहने वाली कांग्रेस की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर दीपिका यादव ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा पर क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभा के बजाय परिचितों को चुनने का आरोप लगाते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया। (पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *