Headlines

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश में तेजी से बढ़ रहे असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी (ART) सेक्टर में अनियमितताओं की बढ़ती घटनाओं के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने IVF क्लीनिकों से जुड़े कानूनों की समीक्षा के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है।

इस समिति की अध्यक्षता दिल्ली हाईकोर्ट की पूर्व न्यायाधीश जस्टिस (सेवानिवृत्त) आशा मेनन करेंगी। समिति में न्यायपालिका, चिकित्सा, फॉरेंसिक विज्ञान, कानून प्रवर्तन, स्त्री रोग विशेषज्ञों, सार्वजनिक नीति और स्वास्थ्य मंत्रालय के विशेषज्ञ शामिल किए गए हैं।

बंगाल सरकार ने ASHA कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया, 1 अगस्त से ₹11,250 मिलेंगे

पश्चिम बंगाल सरकार ने मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (ASHA) के मासिक मानदेय में बड़ी बढ़ोतरी की है। राज्य सरकार ने ASHA कार्यकर्ताओं का मासिक निश्चित मानदेय 6,250 रुपए से बढ़ाकर 11,250 रुपए कर दिया है। नई दरें 1 अगस्त 2026 से लागू होंगी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से गुरुवार को जारी ज्ञापन में कहा गया है कि ASHA कार्यकर्ताओं के मासिक निश्चित मानदेय में वृद्धि का प्रस्ताव लंबे समय से राज्य सरकार के विचाराधीन था।

सरकार का यह फैसला ASHA कार्यकर्ताओं के लंबे आंदोलन और लगातार उठाई जा रही मांगों के बाद आया है।

दिल्ली में 1.08 करोड़ वोटरों तक पहुंचे SIR फॉर्म, 5.75 लाख आवेदन डिजिटाइज

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत अब तक 1.08 करोड़ से अधिक मतदाताओं तक फॉर्म पहुंचाए जा चुके हैं। वहीं, 5.75 लाख से अधिक भरे हुए फॉर्म का

डिजिटाइजेशन भी पूरा हो गया है।

गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 9 जुलाई तक राजधानी के कुल 1,45,10,298 मतदाताओं में से 1,08,39,896 मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। यह कुल मतदाताओं का 74.70 प्रतिशत है।

TRS अध्यक्ष के. कविता ने कहा- पिता की पार्टी में नहीं जाऊंगी।

तेलंगाना रक्षा सेना (TRS) की अध्यक्ष के. कविता ने अपने पिता के. चंद्रशेखर राव (KCR) की अगुवाई वाली भारत राष्ट्र समिति (BRS) में वापसी की सभी अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह जीवनभर BRS में वापस नहीं जाएंगी।

कोठागुडेम में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कविता ने कहा, “मैं जब तक जिंदा हूं, BRS में दोबारा शामिल नहीं होऊंगी। उनके साथ हाथ मिलाने का कोई सवाल ही नहीं है।”

कविता ने आरोप लगाया कि BRS ने उनकी पार्टी के नाम के संक्षिप्त रूप ‘TRS’ को लेकर चुनाव आयोग में एक हजार शिकायतें भेजी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के नाम को लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *