![]()
जयपुर एयरपोर्ट पर देर रात दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की इंटरनेशनल फ्लाइट कई घंटे देरी के बाद कैंसिल कर दिया गया। फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना मिलते ही घंटों से एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे पैसेंजर्स का गुस्सा फूट पड़ा। पैसेंजर्स ने टर्मिनल-1 पर हंगामा शुरू कर दिया। दरअसल, स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या SG-5157 का है। यह फ्लाइट जयपुर से दुबई के लिए शाम 5:55 बजे रवाना होनी थी। इसके लिए पैसेंजर दोपहर में ही एयरपोर्ट पहुंच गए थे। बोर्डिंग का इंतजार कर रहे थे। पहले 6 घंटे देरी, फिर कैंसिल की फ्लाइट इसके बाद निर्धारित समय पर फ्लाइट रवाना नहीं हुई। बाद में एयरलाइन की ओर से फ्लाइट को रिशेड्यूल कर रात 11 बजकर 55 मिनट पर रवाना करने की जानकारी दी गई। इसके बाद भी यात्री एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार करते रहे। देर रात पैसेंजर्स को बताया गया कि दुबई जाने वाली फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है। यह सुनते ही पैसेंजर्स गुस्सा हो गए। लंबे समय से टर्मिनल पर बैठे पैसेंजर्स ने एयरलाइन प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। दोपहर से एयरपोर्ट पर बैठे थे पैसेंजर पैसेंजर्स का कहना था कि वे दोपहर बाद से ही एयरपोर्ट पहुंच गए थे। उन्हें लगातार फ्लाइट के रिशेड्यूल होने की जानकारी मिलती रही। रात तक उड़ान का इंतजार करते रहे। कई पैसेंजर्स को दुबई पहुंचने के बाद आगे की यात्रा करनी थी, जबकि कुछ पैसेंजर के काम और अन्य जरूरी कार्यक्रम तय थे। फ्लाइट कैंसिल होने के बाद पैसेंजर्स ने एयरलाइन से वैकल्पिक व्यवस्था और फ्लाइट कैंसिल करने के कारण की सही जानकारी देने की मांग की। एयरलाइन ने संचालन कारण का ही हवाला दिया। इसके बाद पैसेंजर्स ने कहा कि एयरलाइन की इस तरह की लापरवाही पर सरकार को एक्शन लेना चाहिए।
Source link
6 घंटे इंतजार के बाद जयपुर-दुबई फ्लाइट कैंसिल:एयरपोर्ट पर आधी रात को पैसेंजर्स ने किया हंगामा, बोले- एक्शन ले सरकार
