![]()
चतरा में देर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक को घायलावस्था में उसके दोस्तों ने अस्पताल पहुंचाया और जैसे ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित सारे दोस्त भाग गए। मृत युवक के परिजनों को अस्पताल की ओर से जानकारी दी गई। इधर, मृतक के पिता डोदी यादव का कहना है कि बेटे के दोस्तों ने ही घूमने के बहाने ले जाकर उसकी बेरहमी से हत्या की है। अब वो खुद को बचाने के लिए इसे एक्सीडेंट का रंग दे रहे हैं। रात में युवक अपने दोस्त के घर था यह घटना सदर थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान इटखोरी थाना क्षेत्र के गुल्ली टोला बस्ती टांड़ निवासी मिथिलेश कुमार यादव के रूप में हुई है। मिथिलेश के दोस्तों का कहना है कि उसकी मौत सड़क हादसे में हुई है। घटना की रात मिथिलेश अपने घर पर नहीं, बल्कि अपने दोस्त अनिल यादव के घर पर था। रात करीब 9 बजे वह अनिल, सोनू मियां, चंदन दांगी और चंदन के साले के साथ घूमने निकला था। मिथिलेश की मौत के बाद उसके दोस्त उसे अस्पताल ले गए, लेकिन बाद में वे शव छोड़कर फरार हो गए। मृतक के पिता डोदी यादव ने आरोप लगाया है कि मिथिलेश की हत्या उसके दोस्तों ने साजिश के तहत की है। प्रथम दृष्टया यह एक सड़क हादसा ही प्रतीत होता है। मिथिलेश खुद बाइक चला रहा था और अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराया, जिससे उसके सिर पर गहरी चोट आई। अगर परिजनों की तरफ से लिखित आवेदन मिलता है तो मामले की गहनता से जांच की जाएगी और यदि मृतक के दोस्त दोषी पाए जाते हैं, तो उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। -सन्नी वर्धन, एसडीपीओ, सदर
Source link
सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त शव छोड़कर भागे:पिता ने कहा-बेटे के दोस्तों ने की हत्या, अब एक्सीडेंट बता रहे
