![]()
आम आदमी पार्टी द्वारा चमकौर साहिब का हलका इंचार्ज बनाए गए जसवीर सिंह गढ़ी ने अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। इसका खुलासा उन्होंने खुद आज (28 अगस्त को) चंडीगढ़ में किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने पद से इस्तीफा 26 अगस्त की शाम को ही दे दिया था। 27 अगस्त को पार्टी ने उन्हें चमकौर साहिब का हलका इंचार्ज घोषित किया। पूरे पंजाब में इस बात की चर्चा थी। मैं पंजाब से बाहर था। कल मैं किसी का फोन भी नहीं उठा पाया था। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझे पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के हलके चमकौर साहिब में आने वाले इलेक्शन में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी है। अब सवाल जवाब में जानिए क्या जसवीर गढ़ी ने बताया – सवाल- अब आप चमकौर साहिब से चुनाव लड़ने जा रहे हैं, जवाब – पार्टी ने वहां पर मेरी ड्यूटी संगठन को मजबूत करने के लिए लगाई है। सभी वर्गों के लोगों को आम आदमी पार्टी से जोड़ने की अभी तक जिम्मेदारी है। सवाल – चमकौर साहिब के एमसी चुनाव में चरणजीत सिंह चन्नी का वर्चस्व रहा था। उसे चुनौती मानते हैं। जवाब – चन्नी शब्दों के जादूगर हैं। पंजाबियों को उस जादू से निपटने की कला उन्हें आती है। जादू की माया को जादूगर ही काट सकता है। तीन-चार साल दिन पुरानी एक घटना देखोगे, सज्जन कुमार की मौत हुई। सज्जन कुमार को सिखों का दोषी कहा जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने उसमें कहा था कि जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है। जिस कांग्रेस ने सिखों का घान किया, चन्नी 20 साल में उनके खिलाफ बयान क्यों नहीं दे पाए। 111 दिन के मुख्यमंत्री कार्यकाल में उस जन संहार के खिलाफ प्रस्ताव पास क्यों नहीं पेश किया। चन्नी ने 2007 में पहले खरड़ से अपना रेजिडेंट छोड़ा। चमकौर साहिब से चुनाव लड़ा, क्योंकि रिजर्व सीट पहले थी। 2007 में विधायक बने। उसके बाद कांग्रेस में आ गए। अब 2024 में जालंधर पहुंच गए।कोई भी चुनाव कहीं भी लड़ सकता है। सवाल – चुनाव लड़ने की क्या योजना है। जवाब – पहले मेरी पार्टी ने मुझे फगवाड़ा भेजा। फिर लोकसभा आनंदपुर साहिब भेजा। अब पार्टी ने संगठन को मजबूत करने का काम दिया है। अगर मुझे कन्वीनर साहिब कहते हैं कि बॉर्डर क्रॉस कर पाकिस्तान के लाहौर में जाकर संगठन मजबूत करो, तो वह चला जाता है। सिपाही की ड्यूटी यही होती है। जो ड्यूटी लगाएगा, वह पूरी करेंगे।
Source link
जसवीर गढ़ी का SC कमीशन के चेयरमैन पद से इस्तीफा:AAP ने चमकौर साहिब का बनाया था हलका इंचार्ज; बोले-पूर्व CM चन्नी शब्दों के जादूगर
