Headlines

Paschim Champaran Rape Case: Victim Demands Arrest Of Accused From SDPO


पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र की एक महिला से रेप और मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़िता ने दर्ज FIR में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

.

पीड़िता ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर – SDPO 2 को लिखित आवेदन देकर न्याय और अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई।

वहीं पीड़िता का मामले को लेकर शुक्रवार को वीडियो वायरल हो रहा है। बैरिया थाना में 13 अगस्त को FIR कराई और कार्रवाई नहीं होने पर SDPO के पास जाकर 27 अगस्त गुरुवार को आवेदन दिया।

पीड़िता ने शुक्रवार को वीडियो जारी कर घटना बताई।

पीड़िता ने शुक्रवार को वीडियो जारी कर घटना बताई।

शादी का झांसा देकर 2 साल तक यौन शोषण

पीड़िता के मुताबिक, बैरिया थाना कांड संख्या में 414/26 में रोहित जायसवाल, उसके भाई प्रिंस जायसवाल और पिता झुनझुन जायसवाल को नामजद आरोपी बनाया गया है।

महिला ने आरोप लगाया है कि रोहित जायसवाल ने शादी का झांसा देकर करीब 2 साल तक उसका यौन शोषण किया।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि 27 जुलाई को रोहित उसके घर में घुस आया और उसके साथ रेप किया।

पीड़िता ने बताया कि जब उसने इस घटना का विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद पीड़िता ने बैरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

महिला ने पुलिस से सुरक्षा मांगी

हालांकि, नामजद आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे पीड़िता परेशान है।

पीड़िता ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया है। उसने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

साथ ही, पीड़िता ने आशंका व्यक्त की है कि आरोपी उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं और उसने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने की अपील की है।

2 साल तक आरोपी करता रहा यौन शोषण।

2 साल तक आरोपी करता रहा यौन शोषण।

3 साल तक पीड़िता के घर चला रहा था दुकान

पीड़िता के घर में आरोपी 3 सालों से किराए पर लेकर हार्डवेयर का दुकान चलाता था।

इसके बाद दोनों के बीच नजदीकी बढ़ गई, उसके बाद दोनों का आपस में लव अफेयर शुरू हुआ। लड़के द्वारा महिला को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया गया।

इस बीच, पीड़िता का एक वीडियो सोशल मीडिया शुक्रवार से तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पुलिस प्रशासन से न्याय और अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाती दिख रही है।

दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई – SDPO 2

हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की जा सकी है। इस मामले में पुलिस की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी या जांच को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 2 रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *