![]()
कौशांबी में शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन उत्साह के साथ मनाया गया। चायल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हंजला उस्मानी ने सैकड़ों बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाया। बहनों ने उनकी कलाई पर राखी बांधी। इसके बाद उस्मानी ने उनकी सुरक्षा, सम्मान और सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने का वादा किया। तीन गांवों में आयोजित हुए कार्यक्रम
चायल तहसील क्षेत्र के कोइलाहा, टाटा चक बादशाहपुर और सैय्यद सरवा गांवों में रक्षाबंधन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण शामिल हुए। महिलाओं ने उत्साह के साथ हंजला उस्मानी की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के रिश्ते की परंपरा निभाई। बहनों को मिठाई और उपहार दिए
राखी बंधवाने के बाद हंजला उस्मानी ने सभी बहनों को मिठाई खिलाई और उपहार भेंट किए। उन्होंने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता केवल एक दिन तक सीमित नहीं होता। यह जीवनभर एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहने और जरूरत पड़ने पर रक्षा करने का रिश्ता है।
बोले- सम्मान और अधिकारों के लिए हमेशा साथ रहेंगे
उस्मानी ने बहनों को भरोसा दिलाया कि एक भाई के तौर पर वह उनके सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए हमेशा साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में बहनों को अकेला महसूस नहीं होने दिया जाएगा और उनके हितों के लिए लगातार आवाज उठाई जाएगी। गांवों में दिखा भाई-बहन के प्रेम का उत्साह
कार्यक्रमों के दौरान गांवों में रक्षाबंधन को लेकर खासा उत्साह नजर आया। बहनों ने राखी बांधकर भाई के प्रति स्नेह जताया, वहीं हंजला उस्मानी ने भी बहनों के सम्मान और सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दोहराया।
Source link
कौशांबी में कांग्रेस सचिव हंजला उस्मानी ने बंधवाई राखी:सैकड़ों बहनों को सुरक्षा, सम्मान का भरोसा, उपहार भी दिए
