रोहतक5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

रोहतक के पीटीसी सुनारिया में रस्साकसी में हाथ आजमाते हुए महिला पुलिसकर्मी।
रोहतक के गांव सुनारिया स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेलेगा भारत एवं जीतेगा थीम पर आधारित स्पोर्ट्स कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया। जिसमें महिला और पुरुष कर्मचारियों ने भाग लिया। कॉम्पिटिशन के दौरान सभी ने खेल भावना का परिचय दिया।
डीएसपी विकास कृष्ण ने बताया कि स्पोर्ट्स कॉम्पिटिशन का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रशिक्षणार्थियों एवं स्थानीय निवासियों में खेल भावना, शारीरिक दक्षता, अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति आकर्षित करना है, ताकि युवा नशे से दूर रहकर खेलों की तरफ बढ़े।

पीटीसी सुनारिया में वॉलीबाल खेलते हुए पुलिसकर्मी।
रस्साकसी व वालीबॉल में दिखाया हुनर डीएसपी विकास कृष्ण ने बताया कि कॉम्पिटिशन के दौरान रस्साकशी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपना हुनर दिखाया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह एवं जोश के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और खेल भावना व आपसी सहयोग का परिचय दिया।

पीटीसी सुनारिया में रस्साकसी में हाथ आजमाते हुए महिला पुलिसकर्मी।
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया प्रेरित डीएसपी विकास ने बताया कि स्पोर्ट्स कॉम्पिटिशन के जरिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। पुलिस बल एवं स्थानीय समुदाय के बीच सकारात्मक एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने का प्रयास किया गया। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

