![]()
राजधानी में संचालित स्पा सेंटरों में नियमों के पालन और संदिग्ध गतिविधियों की जांच के लिए पुलिस ने शनिवार को बड़ा अभियान चलाया। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 30 स्पा सेंटरों पर एक साथ जांच की गई। कार्रवाई के लिए 15 पुलिस टीमों का गठन किया गया था, जिसमें राजपत्रित अधिकारियों समेत 100 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन रॉबिन्सन गुरिया, सेंट्रल जोन के तारकेश्वर पटेल और नॉर्थ जोन की दीपमाला कश्यप के निर्देशन में तीनों जोन में जांच अभियान चलाया गया। टीमों ने स्पा सेंटरों में पहुंचकर जरूरी दस्तावेजों और व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। CCTV से लेकर स्टाफ रजिस्टर तक खंगाला पुलिस ने स्पा सेंटरों में ग्राहकों के रजिस्टर, CCTV कैमरों की उपलब्धता और रिकॉर्डिंग की स्थिति की जांच की। इसके अलावा संचालक, मैनेजर और कर्मचारियों के पुलिस वेरिफिकेशन, उम्र संबंधी दस्तावेज और स्टाफ रजिस्टर भी देखे गए। टीमों ने स्पा सेंटर के संचालन से जुड़े लीज, किराया और स्वामित्व संबंधी दस्तावेजों के साथ आवश्यक अनुमतियों की भी जांच की। पुलिस ने यह भी देखा कि सेंटर के भीतर किसी तरह की प्रतिबंधित या संदिग्ध गतिविधि तो नहीं चल रही है। दो स्पा सेंटरों में मिली आपत्तिजनक वस्तुएं जांच के दौरान डीडी नगर थाना क्षेत्र के एलिना स्पा सेंटर और पंडरी थाना क्षेत्र में अंबुजा मॉल स्थित ला थाई स्पा सेंटर में आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने की बात सामने आई। पुलिस ने दोनों जगहों के मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई शुरू की है। पुलिस कमिश्नरेट का कहना है कि स्पा सेंटरों की निगरानी आगे भी जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संचालक, मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
रायपुर में 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस की रेड…VIDEO:100 से ज्यादा जवानों ने की जांच, दो जगह मिलीं आपत्तिजनक वस्तुएं; अधिकारियों ने की कार्रवाई
