लुधियाना के साहनेवाल इलाके में नकाबपोश लुटेरे ने गन पॉइंट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता से लूट की कोशिश की। हालांकि नेता ने सूझबूझ और बहादुरी दिखाते हुए न केवल अपनी जान और पैसे बचाए बल्कि लुटेरे की पिस्तौल पकड़कर उसे बाहर घसीट लिया। घटना का 1 म
.
जानकारी देते हुए बीजेपी 25 तारीख की शाम करीब 6:40 बजे, साहनेवाल मेन रोड स्थित PNB बैंक का एटीएम। बीजेपी साहनेवाल मंडल के महासचिव। वह प्रॉपर्टी और भट्ठे का कारोबार करते हैं। पीड़ित 1.50 लाख रुपये जमा करवाने आए थे। मशीन में अकाउंट नंबर भरने के बाद जब वह 50 हजार रुपये नकद जमा कर रहे थे तभी पीछे से आए हथियारबंद युवक ने पिस्तौल तान दी।
CCTV वीडियो में नजर आया युवक
सामने आए 1 मिनट 30 सेकंड के सीसीटीवी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बीजेपी नेता अपने साइड बैग से पैसे निकालकर मशीन के पास खड़े हैं। जैसे ही वह अकाउंट नंबर डालकर मशीन में पैसे डालने लगते हैं पीछे से मुंह पर कपड़ा बांधे एक युवक अंदर घुसता है। वह अपने साइड बैग से पिस्तौल निकालता है और सीधा नेता पर तान कर पैसे छीनने की कोशिश करता है।
फोटो में देखो क्या हुआ

एटीएम में पैसे जमा करवाते हुए।

भाजपा नेता के पीछे खड़ा व्यक्ति रेकी करते हुए।

नेता के पैसे छीने और पिस्तौल दिखाते हुए।

पैसे पकड़ते और पिस्तौल को साइड करते हुए बीजेपी नेता

मुकाबला करते हुए भाजपा नेता बाहर ले जाते हुए।
आरोपी को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतने दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
पुलिस की इस ढीली कार्यप्रणाली को लेकर बीजेपी नेता सन्नी कैंथ ने कड़ा ऐतराज जताया है। सन्नी कैंथ ने लूट के प्रयास का यह लाइव वीडियो शेयर करते हुए पंजाब सरकार और स्थानीय प्रशासन से जवाब मांगा है कि सरेआम हथियारबंद लोग घूम रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक क्यों बनी हुई है।
