Headlines

NTA Paper Leak New Directors Appointment


  • Hindi News
  • Career
  • NTA Paper Leak New Directors Appointment | Norway Prince Harald V Death

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1.पीएम नरेंद्र मोदी दो दिन की यात्रा पर उज्बेकिस्तान जाएंगे

  • 29 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी दो दिन की यात्रा पर उज्बेकिस्तान जाएंगे।
  • इस यात्रा में पीएम मोदी ताशकंद पहुंचेंगे और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
  • इस दौरान व्यापार और निवेश, रक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी, ऊर्जा, शिक्षा तथा लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
  • ये प्रधानमंत्री मोदी की उज्बेकिस्तान की चौथी यात्रा होगी। दोनों नेता ‘विकसित भारत 2047’ और ‘उज्बेकिस्तान-2030’ के साझा विकास लक्ष्यों पर विचार-विमर्श करेंगे।
  • इस यात्रा के बाद उज्बेकिस्तान यात्रा के बाद पीएम 31 अगस्त से 1 सितंबर तक किर्गिज गणराज्य जाएंगे और बिश्केक में 26वें SCO शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
  • पीएम मोदी की ये चौथी उज्बेकिस्तान यात्रा है और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत 2018 और 2019 में भारत आए थे।

बिश्केक का पिछला 25वां SCO शिखर सम्मेलन चीन के तियानजिन में हिस्सा लेंगे

बिश्केक का पिछला 25वां SCO शिखर सम्मेलन चीन के तियानजिन में हिस्सा लेंगे

निधन (DEATH)

2. नार्वे प्रिंस हेराल्ड V का निधन

  • 28 अगस्त को नॉर्वे के प्रिंस हेराल्ड V का निधन हो गया। वे 89 साल के थे।
  • प्रिंस हेराल्ड नॉर्वे के राजा और संवैधानिक राष्ट्राध्यक्ष थे।
  • प्रिंस हेराल्ड के निधन के बाद ही उनके बेटे हाकोन देश के नए प्रिंस बन गए हैं।
  • प्रिंस हेराल्ड के निधन के बाद ये बदलाव तुरंत लागू हो गया है और इसके लिए किसी राज्याभिषेक की जरूरत नहीं है।
  • इसके साथ ही इंग्रिड एलेक्जेंड्रा क्राउन प्रिंसेस और सिंहासन की उत्तराधिकारी बनीं।
  • प्रिंस हेराल्ड 17 जनवरी 1991 से 28 अगस्त 2026 तक पद पर रहे और उन्होंने शासन किया।
  • 1940 में जर्मनी द्वारा नॉर्वे पर आक्रमण के बाद शाही परिवार को देश छोड़ना पड़ा था।
  • प्रिंस हेराल्ड एक कुशल नाविक (Sailor) थे और नौकायन में नॉर्वे का प्रतिनिधित्व कर चुके थे।
  • 1964 टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने नॉर्वे फ्लैग भी उठाया। उनकी टीम 1987 में विश्व चैंपियन बनी थी।
प्रिंस हेराल्ड ने अपने बचपन का एक हिस्सा अमेरिका में बिताया।

प्रिंस हेराल्ड ने अपने बचपन का एक हिस्सा अमेरिका में बिताया।

स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा चेस टूर खिताब जीता

  • 27 अगस्त को भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने 2026 ग्रैंड चेस टूर (GCT) का खिताब जीता।
  • प्रज्ञानानंदा GCT का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय प्लेयर बन गए हैं।
  • सेंट लुइस में खेले गए फाइनल में प्रज्ञानानंदा ने अमेरिका के ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारूआना को 15-13 से हराया।
  • इस जीत के साथ प्रज्ञानानंदा ने 2 लाख डॉलर (लगभग ₹1.91 करोड़) की प्राइज मनी जीती।
  • फाइनल मुकाबले के आखिरी दिन की शुरुआत में प्रज्ञानानंदा कारूआना से 6 पॉइंट पीछे चल रहे थे। हालांकि, उन्होंने दिन की शुरुआत में ही दोनों रैपिड गेम्स जीते।
  • प्रज्ञानानंदा ने 15-13 के अंतिम स्कोर के साथ पहली बार ग्रैंड चेस टूर का खिताब अपने नाम किया।
  • 2027 ग्रैंड चेस टूर के लिए टॉप 3 खिलाड़ी ने डायरेक्ट क्वालिफाई किया है।
  • इन 3 खिलाड़ियों में चैंपियन प्रज्ञानानंदा, रनर-अप फैबियानो कारूआना और तीसरे स्थान पर रहने वाले वेस्ली सो शामिल हैं।
  • प्रज्ञानंद भारत के सबसे कम उम्र के सफल ग्रैंडमास्टर्स में से एक हैं। 2022 टूर्नामेंट के दौरान प्रज्ञानंद ने रैपिड फॉर्मेट में वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन को भी हराया था।
  • प्रज्ञानंद को 2022 में भारत का दूसरा सबसे बड़ा खेल सम्मान अर्जुन अवार्ड दिया गया।
  • प्रज्ञानंद ने FIDE सर्किट 2025 जीता और कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2026 के लिए क्वालीफाई किया, इस रूट से क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय बने।

2015 में हुई थी शुरुआत

  • ग्रैंड चेस टूर दुनिया के बड़े शतरंज टूर्नामेंट की एक सीरीज है।
  • इसकी शुरुआत 2015 में हुई थी। इसमें सालभर अलग-अलग शहरों में क्लासिकल, रैपिड और ब्लिट्ज फॉर्मेट में खेला जाता है।
  • खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर पॉइंट्स मिलते हैं और सीजन के आखिर में इन्हीं पॉइंट्स के आधार पर ग्रैंड चेस टूर फाइनल के लिए खिलाड़ियों का चयन होता है।
प्रज्ञानंद 2025 में भारत के टॉप रेटेड चेस प्लेयर बने थे।

प्रज्ञानंद 2025 में भारत के टॉप रेटेड चेस प्लेयर बने थे।

अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT)

4. NTA ने 2 डायरेक्टर एक जॉइंट डायरेक्टर अपॉइंट किया

  • 27 अगस्त को केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में दो डायरेक्टर और एक जॉइंट डायरेक्टर अपॉइंट किये।
  • IPS रवि कुमार सिंह और IAS अधिकारी प्रसन्ना वेंकटेश वी को डायरेक्टर बनाया गया है। 2016 बैच के IRS अधिकारी अमित सामदारिया जॉइंट डायरेक्टर होंगे।
  • एलुरु के जिला कलेक्टर और विजयवाड़ा नगर निगम आयुक्त सहित कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर कार्य कर चुके हैं।
  • रवि कुमार 2012 बैच के AGMUT कैडर के IPS अधिकारी हैं।
  • रवि 2025 में दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक ओफेन्स विंग (EOW) में DCP के पद पर थे।
  • प्रसन्ना वेंकटेश वी 2012 बैच के आंध्र प्रदेश कैडर के IAS ऑफिसर हैं।
  • IRS अधिकारी अमित सामदारिया 2016 बैच के ऑफिसर हैं।
  • तीनों ऑफिसर आदेश जारी होने की तारीख से तीन हफ्ते के भीतर पद संभालेंगे और 5 सालों तक अपने पद पर रहेंगे
  • NTA में अफसरों के बदलाव की शुरुआत नीट पेपर लीक मामले के बाद से हुई। 25 जुलाई को NEET पेपर लीक मामले में NTA ने 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया था।

आज का इतिहास

  • 1612 में सूरत की लड़ई में अंग्रेजों के हाथ पुर्तगालियों को हार का सामना करना पड़ा।
  • 1905 में ‘हॉकी के जादूगर’ मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ। उनकी जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • 1958 में मशहूर अमेरिकी पॉप स्टार माइकल जैक्सन का जन्म हुआ था।

———————

ये खबर भी पढ़ें.. 28 अगस्त के करेंट अफेयर्स:भारत ने नेपाल को दवा और राहत सामाग्री भेजी, मप्र में रक्षा मंत्री सिंह ने ₹450 करोड़ के प्रोजेक्ट शुरू किए

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *