नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

यूपी, बिहार सहित देश के 4 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट है। उत्तर प्रदेश के 47 शहरों में आंधी-बारिश की संभावना है।
ओडिशा के तीन जिलों में 67,000 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के उत्तरी और तटीय क्षेत्रों में 2 सितंबर तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है, जिससे स्थिति और खराब हो सकती है।
वहीं, बिहार में गंगा और गंडक नदियां खतरे के निशान से ऊपर हैं। यहां 50 हजार से ज्यादा घर पानी में डूबे हैं। उधर हिमाचल प्रदेश में 67 सड़कें बंद हैं।
राजस्थान में मानसून आने के बाद शुक्रवार को ऐसा पहला दिन था, जब राज्य में कहीं बारिश नहीं हुई। अलवर समेत 15 शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मानसून की तस्वीरें…

यूपी के कानुपर में बोरवेल के ऊपर फर्श बना दी गई थी। लगातार बारिश से फर्श कमजोर हो गई और नीचे मिट्टी धंस गई। जिसमें गिरकर युवती की मौत हो गई।

असम के गुवाहाटी में हाटीगांव में भारी बारिश के बाद सिजुबारी LP स्कूल में पानी भर गया। छात्र पानी के बीच बोरियों से बनाए रास्ते से बाहर निकले।
लाइव अपडेट्स
31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पंजाब के 5 जिलों में आज बारिश के आसार

पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून कमजोर पड़ गया है। दिन के समय गर्मी और उमस काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 सितंबर तक भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। 29 अगस्त को पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश

उत्तराखंड के सभी जिलों में देर रात से बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…
52 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बिहार: 11 जिलों में हो सकती है बारिश

बिहार में मानसून कमजोर पड़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के 11 जिलों में आज बारिश हो सकती है। इनमें सीवान, सारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, पटना, वैशाली और पश्चिमी चंपारण शामिल है। पूरी खबर पढ़ें…
01:38 AM29 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
राज्यों में मौसम का हाल

01:37 AM29 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
देश के प्रमुख शहरों का तापमान


