Headlines

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:मरवाही में घर के पास पेड़ से लटका मिला शव; कारण अज्ञात




जीपीएम में एक महिला ने देर रात पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 42 साल की समरी बाई के रूप में हुई है। वह मोहर सिंह धनुहार की पत्नी थीं और धनुहारी टोला कटरा की निवासी थीं। घटना मरवाही थाना क्षेत्र के कटरा स्थित धनुहारी टोला की है। जानकारी के अनुसार, घटना देर रात करीब 1 बजे की है। महिला ने अज्ञात कारणों से घर के पास स्थित एक पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों और स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सुसाइड नोट नहीं मिला फिलहाल महिला के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शुरू की जांच सूचना मिलने पर मरवाही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। आत्महत्या के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *