Headlines

बैंक में चोरी का प्रयास, स्ट्रांग रूम की दीवार तोड़ी:ग्वालियर के सेंट्रल बैंक में रात भर तोड़फोड़ करते रहे चोर; दीवार मजबूत होने से बचा कैश




ग्वालियर के पनिहार थाना क्षेत्र में बरई चौराहा स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में शनिवार-रविवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। चोरों ने बैंक के पिछले हिस्से की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन दीवार स्ट्रांग रूम से लगी होने के कारण वे उसे नहीं तोड़ सके। बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मैनेजर ने दी पुलिस को सूचना सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की बरई, भीकनपुर शाखा की मैनेजर आभा कुलश्रेष्ठ पति दिवाकर कुलश्रेष्ठ रोज की तरह बैंक का कामकाज निपटाकर लॉक करके घर चली गई थीं। रविवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि बैंक के पिछले हिस्से की दीवार टूटी हुई है। इसके बाद वह बैंक पहुंचीं और अंदर जाकर देखा तो दीवार टूटी मिली। टूटी दीवार देखकर बैंक प्रबंधन को सेंधमारी की जानकारी हुई। इसके बाद तत्काल पनिहार थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बैंक का निरीक्षण किया और सबूत जुटाए। स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंच सके चोर पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि चोरों ने बैंक के पीछे की दीवार को निशाना बनाया था। उन्होंने दीवार की बाहरी ईंटें निकाल दी थीं, लेकिन यह हिस्सा स्ट्रांग रूम से सटा हुआ था। स्ट्रांग रूम की अंदरूनी दीवार कंक्रीट और लोहे से मजबूत बनी थी। चोर इसे नहीं तोड़ सके और वहां से चले गए। इससे बैंक में रखी नकदी और जेवरात चोरी होने से बच गए। CCTV से बदमाशों की तलाश घटना की जानकारी मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम और स्थानीय पुलिस ने बैंक परिसर और आसपास के क्षेत्र की जांच की। बैंक के आसपास और बरई चौराहे पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि रात में संदिग्ध गतिविधि करने वालों की पहचान हो सके। दो दिन पहले ATM में तोड़फोड़ बहोड़ापुर में दो ATM में तोड़फोड़ की घटना के दो दिन बाद बैंक में चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने दर्ज किया मामला पनिहार थाना पुलिस के अनुसार, “बरई स्थित सेंट्रल बैंक की दीवार तोड़कर चोरी के प्रयास की सूचना पर मामला दर्ज कर लिया गया है। स्ट्रांग रूम की दीवार मजबूत होने के कारण चोर अंदर नहीं जा सके। क्षेत्र के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार किया जाएगा।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *