Headlines

जालंधर में प्लाट से डेडबॉडी मिली, हत्या की आशंका:शरीर पर तेजधार हथियार से काटने के निशान; 3 दिन पहले अस्पताल से मिली थी छुट्टी




जालंधर के न्यू रत्न नगर में खाली प्लाट से डेड बॉडी मिली है। शरीर पर तेजधार हथियार से काटने के निशान हैं। इससे लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। शव मिलने की सूचना पर थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कहा कि शव को सिविल की मोर्चरी में रखवा दिया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि युवक बीमार चल रहा था जिसके चलते उसे 3 दिन पहले ही अस्पताल से छुट्टी मिली थी। मृतक की पहचान 26 वर्षीय युवक संदीप कुमार के रूप में हुई है। युवक की संदिग्ध हालत में मौत से इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, संदीप शराब पीने का आदी था। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि संदीप का किसी से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। SHO बोले-माथे पर चोट, ये कैसे लगी जांच कर रहे
थाना बस्ती बाबा खेल के थाना प्रभारी जय इंद्र सिंह ने बताया कि झगड़े के मामले को लेकर जांच की जा रही है। उन्होंने माथे पर मिले चोट के निशान पर कहा कि हो सकता है कि पत्थर पर गिरने से ये चोटें आई हों। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण और हत्या की आशंका पर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस ने मृतक की मां से भी बात की है और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *