Headlines

Naresh Meena Health Update | Tonk Jail ICU Admission Controversy


टोंक के सआदत अस्पताल में आईसीयू वार्ड में भर्ती किसान नेता नरेश मीणा।

भगत सिंह सेना सुप्रीमो और किसान नेता नरेश मीणा की शनिवार को टोंक जेल में अचानक तबीयत बिगड़ गई। जेल में प्राथमिक जांच के बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच दोपहर 12.28 बजे टोंक के सआदत अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने करीब पौने एक बजे उन्हें आईसीयू म

.

जानकारी के अनुसार, नरेश मीणा ने सीने और पीठ में दर्द की शिकायत की है। डॉक्टर उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं और जरूरी जांचें करवा रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर तय करेंगे कि उनका इलाज टोंक में ही जारी रखा जाए या उन्हें जयपुर भेजा जाए।

पूर्व सरपंच आरडी गुर्जर के अनुसार, नरेश मीणा के 5-6 से दिन से सीने में दर्द था, हत्या करवाना चाहती हैं सरकार।

फोटोज में देखें…

शनिवार को टोंक जेल में नरेश मीणा की तबीयत बिगड़ गई।

शनिवार को टोंक जेल में नरेश मीणा की तबीयत बिगड़ गई।

करीब पौने एक बजे उन्हें आईसीयू में भर्ती कर लिया।

करीब पौने एक बजे उन्हें आईसीयू में भर्ती कर लिया।

डॉक्टर उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं और जरूरी जांचें करवा रहे हैं।

डॉक्टर उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं और जरूरी जांचें करवा रहे हैं।

नरेश मीणा की तबीयत बिगड़ने के बाद उनके समर्थक सआदत अस्पताल पहुंचने लगे। इस दौरान पुलिस का जाब्ता भी मौजूद रहा।

नरेश मीणा की तबीयत बिगड़ने के बाद उनके समर्थक सआदत अस्पताल पहुंचने लगे। इस दौरान पुलिस का जाब्ता भी मौजूद रहा।

समर्थक अस्पताल पहुंचे, जेल प्रशासन पर आरोप

नरेश मीणा की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही उनके समर्थक सआदत अस्पताल पहुंचने लगे। समर्थकों ने जेल प्रशासन पर इलाज में जानबूझकर देरी करने का आरोप लगाया है।

पूर्व सरपंच आरडी गुर्जर के अनुसार, नरेश मीणा को 7-8 दिन से सीने और पीठ में दर्द था। उनका कहना है कि इसके बावजूद जेल में उनका कोई इलाज नहीं कराया गया।

आरडी गुर्जर के अनुसार, करीब सप्ताहभर पहले पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा नरेश मीणा से जेल में मिलने पहुंचे थे। उस दौरान नरेश मीणा ने बातचीत में सीने में दर्द होने की बात बताई थी। समर्थकों का आरोप है कि इसके बावजूद नरेश मीणा का इलाज नहीं कराया गया।

समर्थकों ने सरकार और जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नरेश मीणा के इलाज में लापरवाही की जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

सुनीता बैंसला ने लिखा कि नरेश मीणा जनता के लिय संघर्ष करता है। ऐसे लोगों के स्वास्थ पर ध्यान रखना चाहिए।

सुनीता बैंसला ने लिखा कि नरेश मीणा जनता के लिय संघर्ष करता है। ऐसे लोगों के स्वास्थ पर ध्यान रखना चाहिए।

कर्नल किरोड़ी लाल बैंसला की बेटी सुनीता ने भी जताई चिंता

पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के बाद गत दिनो स्वर्गीय किरोड़ी लाल बैंसला की बेटी सुनीता बैंसला ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर चिंता जताई थी। उन्होंने ने कहा था कि नरेश मीणा जनता के लिय संघर्ष करता है। ऐसे लोगों के स्वास्थ पर ध्यान रखना चाहिए।

किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। वहीं टोंक जिले के छान बास सूर्या के पूर्व सरपंच आरडी गुर्जर ने बताया कि सात दिन पहले ही पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने नरेश मीणा से टोंक जेल में मिलकर मीडिया में सार्वजनिक बयान दिया था कि नरेश मीना की तबीयत ठीक नहीं है। उसे अस्पताल में भर्ती कराकर अच्छा इलाज करवाना चाहिए।

ये खबर भी पढ़िए…

नरेश मीणा की जमानत पर सुनवाई पूरी, फैसला कल:वकील बोले- वो 14 मामलों में बरी हो चुके, उम्मीद है कल बेल मिल जाएगी

नरेश मीणा की जमानत याचिका पर सोमवार को टोंक एससी/एसटी कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में जज ने फैसला पेंडिंग रख दिया है। अब वे कल फैसला सुनाएंगी। पूरी खबर पढ़िए

SDM थप्पड़कांड में नरेश मीणा को फिर जेल:नगरफोर्ट थाने में किया था सरेंडर; 13 जुलाई को रद्द हुई थी जमानत

एसडीएम थप्पड़कांड केस में टोंक एससी/एसटी कोर्ट ने नरेश मीणा को फिर जेल भेज दिया। नरेश मीणा ने गुरुवार दोपहर नगरफोर्ट थाने में सरेंडर किया था। पूरी खबर पढ़िए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *