Headlines

हरदोई में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला:मायके पक्ष ने पति-ससुराल वालों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप




हरदोई में शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे 20 साल की नवविवाहिता का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामला सुरसा थाना क्षेत्र के भुखराई गांव का है। शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप टड़ियावां थाना क्षेत्र के अहिरोरी गांव निवासी रमेश चंद्र ने अपनी 20 वर्षीय बेटी विभा की शादी 20 फरवरी 2026 को सुरसा क्षेत्र के भुखराई गांव निवासी अनूप के साथ की थी। विभा की मां फूलमती का आरोप है कि शादी के बाद से ही अनूप और उसके परिवार के लोग एक लाख रुपए नकद और सोने की चेन की मांग को लेकर बेटी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। रक्षाबंधन पर मायके जाने को लेकर हुआ विवाद परिजनों के मुताबिक, रक्षाबंधन पर विभा मायके जाना चाहती थी, लेकिन पति अनूप ने उसे जाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद अनूप खुद विभा को लेकर उसके मायके पहुंचा और उसके भाई अजय से राखी बंधवाई। कुछ देर बाद वह विभा को वापस अपने साथ भुखराई ले गया। घर लौटने के बाद मिला फंदे से लटका शव मायके पक्ष का आरोप है कि घर लौटने के बाद विभा और अनूप के बीच फिर कहासुनी हुई। इसी रात विभा का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई मृतका के परिजनों ने घटना के संबंध में शहर कोतवाली में तहरीर दी है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मायके पक्ष का शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *