![]()
माणक चौक थाना पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपी ने जयपुर शहर के अलग-अलग इलाकों से कई बाइक चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर अन्य वारदातों और चोरी की बाइकों की बरामदगी के प्रयास कर रही है। डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने बताया कि माणक चौक थाना पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे 50 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी और मुखबिर तंत्र से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस को एक संदिग्ध के जयपुर शहर में चोरी की बाइक बेचने के लिए घूमने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 7 जुलाई को माणक चौक इलाके से चुराई थी बाइक पुलिस के अनुसार 17 जुलाई को परिवादी मोहम्मद रशीद ने माणक चौक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 7 जुलाई को वह अपनी Hero HF Deluxe बाइक नंबर RJ14-NJ-2410 से सब्जी मंडी, चौड़ा रास्ता होते हुए माणक चौक पहुंचा था। बाइक को वहां खड़ा कर काम से गया। वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। इस संबंध में माणक चौक थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। गिरफ्तार आरोपी से 2 चोरी की बाइक बरामद पुलिस ने मामले में नरेन्द्र उर्फ रवि (25) निवासी झांझांरामपुर, थाना बसवा, जिला दौसा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने आर्थिक जरूरतों के चलते बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार आरोपी जयपुर आकर अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी करता और बाद में उन्हें कम कीमत पर बेच देता था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। 6 और बाइक चोरी करने की बात कबूली पूछताछ में आरोपी ने माणक चौक के अलावा जयपुर के अन्य इलाकों से भी बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने सांगानेर, कपट बस स्टैंड, एनएस रोड, दादा सर्किल और रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों से बाइक चोरी करने की जानकारी दी है। पुलिस अब इन वारदातों में चोरी की गई बाइकों की बरामदगी के लिए प्रयास कर रही है। आरोपी से पूछताछ में अन्य वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा होने की भी संभावना है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की बाइकों को कहां और किन लोगों को बेचा जाता था तथा इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
Source link
बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद:कई वारदातें कबूली; 6 अन्य बाइक चोरी करना भी स्वीकार किया
