चंडीगढ़| हरियाणा के 12 हजार गेस्ट टीचर्स को नियमित करने को लेकर जल्द ही सरकार उच्च स्तरीय बैठक कर सकती है। बहुत संभव है कि यह बैठक सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हो सकती है। हालांकि अभी बैठक का समय तय नहीं किया गया है। इस बारे में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर से मुलाकात कर ज्ञापन दिया गया है। इसमें स्पष्ट किया कि वे वर्ष 2014 में सरकार द्वारा बनाई गई नीति की सभी शर्तों को पूरा करते हैं, लेकिन वर्षों बाद भी पक्के नहीं हो पाए हैं। अनेक शिक्षक तो अब सेवानिवृत्ति के कगार पर पहुंच चुके हैं। अब इस मामले में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों का कहना है कि गेस्ट टीचर्स को नियमित करने की संपूर्ण रूपरेखा और विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को अविलंब सौंपे जाने बारे कहा गया है।
Source link
गेस्ट टीचर्स रेगुलर करने को जल्द हो सकती बैठक
