Headlines

सांसद बोले-21 अगस्त बाद नागौर में फर्जी नाम जोड़े गए:जांच के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा; SDM ने कहा- आरोप गलत




राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद हनुमान बेनीवाल ने नगर निकाय चुनाव से ठीक पहले नागौर नगर परिषद की मतदाता सूचियों में धांधली और अनियमितताओं का आरोप लगाया है। सांसद ने एसडीएम सहित निर्वाचन अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं, जिसके बाद मामला राज्य निर्वाचन आयोग तक पहुंच गया है। हनुमान बेनीवाल ने राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त, मुख्य निर्वाचन अधिकारी और सचिव को पत्र लिखकर और फोन पर बात कर मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच की मांग की है। बेनीवाल का आरोप है कि नागौर नगर परिषद के वार्ड 60, 26, 29, 30 और 37 सहित कई अन्य वार्डों में 21 अगस्त 2026 के बाद नियम विरुद्ध तरीके से सैकड़ों फर्जी नाम जोड़े गए हैं, जबकि कई पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। फर्जी बिजली बिल और AI से हेरफेर की आशंका
सांसद ने अधिकारियों और कर्मचारियों पर धनबल और एक दल विशेष के दबाव में काम करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने शिकायत में कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फर्जी बिजली बिल और संदिग्ध दस्तावेजों का सहारा लिया गया है। आशंका जताई कि कि कुछ दस्तावेजों में डिजिटल या AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से छेड़छाड़ की गई है। सांसद ने 21 अगस्त के बाद सूची में हुए सभी संशोधनों का वार्डवार ऑडिट कराने और भौतिक सत्यापन कराने की मांग की है। एसडीएम ने कहा- आरोप मनगढ़ंत, काम नियमानुसार हुआ
सांसद के बयानों पर एसडीएम गोविंद सिंह भींचर ने सभी दावों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि शिकायतें करके कुछ लोग बेवजह राजनीतिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। एसडीएम का कहना है कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन का पूरा कार्य नियमानुसार हुआ है और तीन-तीन बार वेरिफिकेशन के बाद ही नाम अप्रूव किए गए हैं। उन्होंने कहा कि एक शिकायतकर्ता ने वार्ड में 800 नाम जोड़ने का झूठा दावा किया, जबकि वहां महज 500 नाम ही जुड़े हैं। यह केवल मनगढ़ंत कहानियां बनाकर माहौल खराब करने की कोशिश है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *