Headlines

पालिका-फायर कर्मचारी तेज करेंगे आंदोलन, रोहतक में कल बैठक



चंडीगढ़| नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की प्रदेशव्यापी हड़ताल 22वें दिन भी जारी रही। संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि 30 अगस्त को रोहतक में राज्य कार्यकारिणी की बैठक में आंदोलन को और तेज करने की रणनीति तय की जाएगी। शास्त्री ने कहा कि पक्की भर्ती, कच्चे कर्मचारियों का नियमितीकरण, सफाई-सीवर कार्य से ठेका प्रथा समाप्त करने और 13 मई को सरकार के साथ बनी सहमति के लिखित आदेश जारी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि शहरों में 15 हजार मीट्रिक टन से अधिक कूड़ा जमा है। उन्होंने कहा कि एक सितंबर से सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल के आवास पर पड़ाव डालेगा। संघ ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर कर्मचारियों की मांगों का तत्काल समाधान करने की मांग की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *