Headlines

Bihar DSP Transfer List | New SDPO Postings in Districts & STF Update



बिहार सरकार ने 27 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। ये सभी डीएसपी रैंक के हैं। इसी अधिसूचना शनिवार को गृह विभाग की ओर से जारी की गई है। गृह विभाग ने कई अधिकारियों को पुलिस अनुमंडलों में SDPO की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को विशेष सशस्

.

गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक यह तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

इस फेरबदल में राज्य के कई महत्वपूर्ण पुलिस अनुमंडलों में नए SDPO की तैनाती की गई है। पटना, छपरा, आरा, बेगूसराय, गोपालगंज, पूर्णिया, वैशाली, समस्तीपुर, नालंदा, मोतिहारी, सीवान, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, मुंगेर और गयजी समेत कई जिलों में अधिकारियों की नई जिम्मेदारी तय की गई है।

वहीं, विशेष बल, STF और निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में तैनात कई अधिकारियों को अब मैदानी पुलिसिंग की जिम्मेदारी दी गई है।

किन अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी?

1. सोनू कुमार राय- भोजपुर के रहने वाले सोनू कुमार राय वर्तमान में अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP)-14, पटना के पद पर थे। अब उन्हें पुलिस अधीक्षक (प्रशासन), पटना बनाया गया है।

2. उग्रेश्वर चौधरी- शेखपुरा निवासी उग्रेश्वर चौधरी रेलवे के अपर पुलिस अधीक्षक, जमालपुर में थे। उन्हें अब SDPO-II, फुलवारी शरीफ, पटना की जिम्मेदारी दी गई है।

3. प्रेमचंद सिंह- भभुआ निवासी प्रेमचंद सिंह पटना में BSAP-16 के अपर पुलिस अधीक्षक थे। नई तैनाती SDPO-II, सदर, छपरा की गई है।

4. पोलस्त कुमार- नालंदा निवासी पोलस्त कुमार डुमरांव, बक्सर के SDPO थे। अब उन्हें SDPO, महुआ, वैशाली बनाया गया है।

5. सुशील कुमार बक्सर निवासी सुशील कुमार SDPO-I, फुलवारी शरीफ, पटना के पद पर थे। अब वे SDPO-I, सदर, आरा की जिम्मेदारी संभालेंगे।

6. गुलशन कुमार- जहानाबाद निवासी गुलशन कुमार रजौली, नवादा के SDPO थे। अब उन्हें DSP, रेल, गयाजी के पद पर भेजा गया है।

7. प्रशांत कुमार- लखीसराय निवासी प्रशांत कुमार STF, बिहार, पटना में वरीय DSP के पद पर थे। उन्हें अब SDPO-I, सदर, बेगूसराय बनाया गया है।

8. राजेश कुमार- पटना निवासी राजेश कुमार STF, बिहार, पटना में DSP थे। अब उन्हें SDPO, हथुआ, गोपालगंज की जिम्मेदारी दी गई है।

9. अजीत प्रताप सिंह चौहान- पूर्वी चंपारण निवासी अजीत प्रताप सिंह चौहान साइबर क्राइम, लखीसराय में DSP थे। नई जिम्मेदारी SDPO, धमदाहा, पूर्णिया की मिली है।

10. अमरकांत- पटना निवासी अमरकांत DSP, यातायात, रोहतास के पद पर थे। अब उन्हें SDPO, मंझौल, बेगूसराय बनाया गया है।

11. सतीश सुमन- पटना निवासी सतीश सुमन जमुई के SDPO थे। अब उन्हें SDPO-I, सदर, समस्तीपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

12. राकेश कुमार रंजन- मुजफ्फरपुर निवासी राकेश कुमार रंजन मुंगेर में साइबर क्राइम के DSP थे। अब वे SDPO-II, सदर बिहार शरीफ, नालंदा की जिम्मेदारी संभालेंगे।

13. पंकज कुमार मिश्रा- दरभंगा निवासी पंकज कुमार मिश्रा पटना में मद्य निषेध, स्वापक नियंत्रण ब्यूरो में DSP थे। उन्हें अब SDPO, अरेराज, मोतिहारी बनाया गया है।

14. गोरख राम- भोजपुर निवासी गोरख राम रोहतास में DSP (रक्षित) थे। अब उन्हें DSP, BSAP-4, डुमरांव की जिम्मेदारी दी गई है।

15. आनंद मोहन गुप्ता- बेगूसराय निवासी आनंद मोहन गुप्ता गोपालगंज के हथुआ SDPO थे। अब उन्हें SDPO-II, सदर, सीवान बनाया गया है।

16. निशिकान्त भारती- भागलपुर निवासी निशिकान्त भारती सीवान में यातायात DSP थे। नई जिम्मेदारी SDPO, सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा की दी गई है।

17. चन्द्र भूषण- वैशाली निवासी चन्द्र भूषण सारण में साइबर क्राइम DSP थे। अब उन्हें औरंगाबाद के दाउदनगर में SDPO बनाया गया है।

18. अभिनव कुमार- बेगूसराय निवासी अभिनव कुमार पटना में विशेष सुरक्षा दल में DSP थे। अब वे गयाजी के वजीरगंज में SDPO की जिम्मेदारी संभालेंगे।

19. पंकज कुमार सिंह- जमुई निवासी पंकज कुमार सिंह बक्सर में मुख्यालय DSP थे। अधिसूचना में उनकी नई तैनाती SDPO, त्रिवेणीगंज, सुपौल बताई गई है।

20. राकेश कुमार भास्कर- गोपालगंज निवासी राकेश कुमार भास्कर सुपौल में BSAP-15 में DSP थे। अब उन्हें SDPO-II, सदर, बेतिया बनाया गया है।

21. सत्येन्द्र राम- सिवान निवासी सत्येन्द्र राम निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में DSP थे। अब उन्हें SDPO, रामनगर, बगहा की जिम्मेदारी दी गई है।

22. अजय कुमार- खगड़िया निवासी अजय कुमार कटिहार के बारसोई में SDPO थे। अब उन्हें SDPO, सदर, मधेपुरा बनाया गया है।

23. पवन कुमार- नवादा निवासी पवन कुमार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में DSP थे। अब उन्हें SDPO, वीरपुर, सुपौल की जिम्मेदारी मिली है।

24. पवन कुमार सिंह- कटिहार निवासी पवन कुमार सिंह अरवल में ट्रैफिक DSP थे। अब उन्हें SDPO, उदाकिशुनगंज, मधेपुरा बनाया गया है।

25. पंकज कुमार सिंह- जमुई निवासी पंकज कुमार सिंह के लिए अधिसूचना में एक और नई तैनाती SDPO, सदर, सहरसा दर्ज है।

26. कृपाचन्द्र जयसवाल- पटना निवासी कृपाचन्द्र जयसवाल निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में DSP थे। अब उन्हें SDPO-II, सदर, गोपालगंज की जिम्मेदारी दी गई है।

27. अभय कुमार- रोहतास निवासी अभय कुमार BSAP-13, दरभंगा में DSP थे। अब उन्हें SDPO, खड़कपुर, मुंगेर बनाया गया है।

पुलिसिंग को मजबूत करने की कवायद

गृह विभाग के इस बड़े फेरबदल को राज्य में पुलिस प्रशासन को और प्रभावी बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। विशेष बल, STF, साइबर क्राइम और निगरानी जैसे विभागों में काम कर चुके कई अधिकारियों को अब अनुमंडल स्तर पर कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की सीधी जिम्मेदारी दी गई है।

अनुमंडल पुलिस अधिकारी के तौर पर इन अधिकारियों के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, पुलिस टीमों की निगरानी और संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां होंगी।

आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

गृह विभाग के अवर सचिव रत्नेश कुमार की ओर से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को अपने नए पदस्थापन स्थल पर जल्द योगदान देने का निर्देश दिया गया है। यानी तबादले के साथ ही अधिकारियों को नई जिम्मेदारी संभालने की प्रक्रिया शुरू करनी होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *