Headlines

1 सितंबर को रांची में भारी बारिश का अलर्ट:बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र, 5 दिनों तक मानसून सक्रिय




बंगाल की खाड़ी में बने नए निम्न दबाव के क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) के कारण रांची समेत पूरे राज्य में अगले पांच दिनों तक मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। शनिवार से यह सिस्टम पूरी तरह प्रभावी हो जाएगा, जिसके असर से 2 सितंबर तक राज्यभर में अच्छी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 29 अगस्त को संताल और कोल्हान प्रमंडल के दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश हो सकती है। वहीं 30 और 31 अगस्त को उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। 1 सितंबर को राज्यभर में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी, लेकिन मध्य झारखंड के रांची, लोहरदगा, गुमला और खूंटी जिले में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की भी आशंका है। शुक्रवार को भी राजधानी में रुक-रुक कर 3 से 4 बार बारिश हुई, जहां पिछले 24 घंटे में कुल 8.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *