![]()
शिमला जिला के रामपुर में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का रामपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सूचना के अनुसार दोनों युवक रचोली से रामपुर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान इनकी कार नंबर HP-06C-0869 पिपटी के समीप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। यह हादसा गुरुवार रात करीब 9 बजे हुआ। वहां मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद रक्तदान सोसायटी, स्थानीय लोग और पुलिस जवान राहत एवं बचाव में जुटे। अंधेरा और गहरी खाई की वजह से दोनों को सड़क तक पहुंचाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ह्यूमन चेन बनाकर खाई से निकाला राहत एवं बचाव कार्य में जुटे लोगों ने ह्यूमन चेन बनाकर घायलों को खाई से सड़क तक लाया और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। अब दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस हादसे में आर्यन नेगी (21 वर्ष) पुत्र राज कुमार निवासी ग्राम फांचा रामपुर और मितेश चौहान (28 वर्ष) पुत्र गोपाल सिंह चौहान निवासी गांव गासोपुल रामपुर जिला शिमला को गंभीर चोटें आई है। स्किड होने से हादसा प्रारंभिक सूचना के अनुसार- जिस जगह हादसा हुआ है, वहां सड़क काफी ढलानदार है। इससे गाड़ी स्किड हो गई। गाड़ी सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरी। रामपुर हादसे के PHOTOS…
Source link
रामपुर में कार दुर्घटनाग्रस्त, 2 युवक घायल:100 मीटर गहरी खाई में गिरी, ह्यूमन चेन बनाकर रेस्क्यू किया; गाड़ी स्किड होने से हादसा
