Headlines

कपूरथला मॉडर्न जेल में दो कैदियों ने की तोड़फोड़:सरकारी संपत्ति को नुकसान, कर्मचारियों से गाली-गलौज और भागने के प्रयास का आरोप




कपूरथला मॉडर्न जेल के ई-ब्लॉक में बंद दो कैदियों पर जेल परिसर में तोड़फोड़ करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से गाली-गलौज करने का आरोप लगा है। जेल प्रशासन ने दोनों पर जेल से भागने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली कपूरथला पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जेल प्रशासन की ओर से सहायक सुपरिटेंडेंट राजकुमार ने पुलिस को बताया कि वह ई-ब्लॉक के प्रभारी के तौर पर ड्यूटी पर थे। सुबह करीब साढ़े 10 बजे वार्डर गुरप्रीत सिंह ने उन्हें सूचना दी कि चक्की नंबर-10 में बंद दो कैदियों ने अंदर तोड़फोड़ की है।आरोपियों की पहचान लुधियाना निवासी रमनदीप सिंह उर्फ मंगू मठ और जालंधर निवासी राजा के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी राजा मूल रूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर का रहने वाला बताया गया है। जेल प्रशासन के मुताबिक, दोनों कैदियों ने चक्की के अंदर काफी नुकसान किया। आरोप है कि उन्होंने भागने के इरादे से गेट के पास लगी ईंटें उखाड़ दीं। इससे गेट को नुकसान पहुंचा। चक्की नंबर-10 के दरवाजे का एक हिस्सा भी टूटा मिला। जेल प्रशासन ने आरोप लगाया कि दोनों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार और जेल से भागने के प्रयास से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *