![]()
जमशेदपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र से छह तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 59 किलोग्राम गांजा, वाहन और नकदी जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपए है। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब ने बताया कि यह कार्रवाई सिदगोड़ा थाना अंतर्गत लिट्टी चौक के पास सघन वाहन जांच अभियान के दौरान की गई। संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर कुछ लोगों की तलाशी ली गई, जिसके बाद उनके पास से 59 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने जब्त गांजे के साथ एक बोलेरो वाहन, एक मोटरसाइकिल और 3 हजार रुपए नकद भी बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों के अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री में शामिल होने का खुलासा हुआ है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है। गिरफ्तार किए गए सभी छह आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
Source link
जमशेदपुर के सिदगोड़ा में 59 किलो गांजा जब्त:छह तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख रुपए का मादक पदार्थ बरामद
