Headlines

एटीएम में लूट का प्रयास करने वाला निकला नशेड़ी:CCTV से पहचान, कलारी पर शराब पीते मिला, बोला- सोचा कुछ रुपए तो निकलेंगे




ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंद नगर तिराहे पर देर रात दो एटीएम में सेंधमारी करने वाले को पुलिस ने शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने एक ही रात में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और पास ही स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) के दो एटीएम मशीनों के निचले हिस्से (लोअर गेट) से छेड़छाड़ कर लूट की नाकाम कोशिश की थी। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर बहोड़ापुर पुलिस ने घासमंडी निवासी आरोपी मनोज पाल को धर दबोचा। आरोपी नशे का आदी है और वारदात के समय भी नशे में था। पुलिस ने उसे कलारी के पास शराब पीते समय पकड़ा है। पूछताछ में आरोपी बोला है कि उसे लगा कि इन मशीन में बहुत पैसा है और उसे कुछ न कुछ तो मिल जाएगा, ले​किन नहीं मिला। मुंबई हेडक्वार्टर से मिली थी सूचना, 2:15 बजे की वारदात मामले की जानकारी देते हुए फरियादी दीपक शर्मा निवासी जलालपुर चौराहा, बहोड़ापुर ने बताया कि वे हिटाची एवं रायनो कंपनी में एफएलएम और देखरेख के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार, 29 अगस्त 2026 की रात करीब 2:15 बजे उन्हें एसबीआई के मुंबई हेडक्वार्टर से कॉल पर सूचना मिली कि आनंद नगर तिराहे वाले एटीएम बूथ में एक संदेही छेड़छाड़ कर रहा है। दीपक जब मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा दोनों एटीएम मशीनों के लोअर गेट खुले पड़े थे और लूट का प्रयास किया गया था। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 325/26, धारा 305(ए), 62 बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 100 से अधिक सीसीटीवी खंगाले, घासमंडी का निकला आरोपी एसएसपी (SSP) धर्मवीर सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजावल जग्गा, सीएसपी कृष्ण पाल सिंह और थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। सीसीटीवी सेल के प्रभारी उप निरीक्षक देवेंद्र लोधी की टीम ने इलाके के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे संदेही का हुलिया साफ हो गया। इसी दौरान मुखबिर से पक्की खबर मिली कि फुटेज में दिख रहा युवक घासमंडी निवासी मनोज पाल (26) पुत्र दिनेश पाल है। पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपी मनोज पाल को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने लूट की नीयत से दोनों एटीएम के लोअर गेट खोलकर तोड़ाफोड़ी करना स्वीकार कर लिया। बहोडापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार का कहना एटीएम में वारदात का प्रयास की सूचना मिलते ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोज पाल को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *