![]()
जालंधर के फिल्लौर में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर तानाशाही रवैए का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आप सरकार का शहीद बाबा जीवन सिंह जी के प्रति नफरती और तानाशाही रवैया किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डॉ. करिमपुरी ने बताया कि बसपा की ओर से 5 सितंबर को अमर शहीद बाबा जीवन सिंह जी के पवित्र प्रकाश पर्व (जयंती) के उपलक्ष्य में अनाज मंडी, जीरा में राज्य स्तरीय समागम का आयोजन तय किया गया था। इसके लिए मार्केट कमेटी जीरा द्वारा बकायदा लिखित मंजूरी (परमिशन) दी गई थी। डॉ. करीमपुरी ने कहा कि बसपा के विशाल एकत्र होने के डर से आम आदमी पार्टी की सरकार बौखला गई। सरकार के दबाव में मार्केट कमेटी ने बिना किसी ठोस कारण के अचानक लिखित पत्र जारी कर परमिशन रद्द कर दी। तर्क दिया गया कि 6 सितंबर को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का जीरा में राजनीतिक कार्यक्रम है, इसलिए बसपा के समागम की इजाजत वापस ली जाती है। झुकेंगे नहीं, 13 सितंबर को और बड़े स्तर पर होगा समागम
डॉ. करिमपुरी ने स्पष्ट किया कि बसपा सरकारी तंत्र के इस दमन के आगे नहीं झुकेगी। अब यह राज्य स्तरीय समागम 13 सितंबर 2026 को जीरा की धरती पर ही और भी भव्य तथा विशाल स्तर पर आयोजित किया जाएगा। ‘पंजाब संभालो मुहिम’ का मुख्य निशाना
बसपा प्रमुख ने कहा कि पार्टी भगवंत मान सरकार के इस नफरती रवैये और अमानवीय व्यवहार को पंजाबियों के बीच लेकर जाएगी। बसपा की ‘पंजाब संभालो मुहिम’ का मुख्य उद्देश्य ही पंजाब सरकार के इस अन्याय, दमन और तानाशाही रवैये का मुंहतोड़ जवाब देना है।
Source link
पंजाब में बसपा के समागम को नहीं मिली परमिशन:करीमपुरी बोले-सरकार डरी, बाबा जीवन सिंह का अपमान किया; कार्यक्रम तो करके रहेंगे
