![]()
रोहतक में आर्य प्रतिनिधि सभा हरयाणा की तरफ से दयानंद मठ में पाखंड खंडन सम्मेलन का आयोजन आज किया जाएगा, जिसमें विभिन्न राज्यों से आर्य समाज के दिग्गज शामिल होंगे। सम्मेलन के दौरान रामपाल दास के पाखंड का पर्दाफाश किया जाएगा। साथ ही आर-पार के संघर्ष की घोषणा भी मंच से हो सकती है। आर्य प्रतिनिधि सभा हरयाणा के उपप्रधान उमेद सिंह ने बताया कि पाखंड के खिलाफ आर्य समाज ने बिगुल बजा दिया है। देश में बढ़ रहे पाखंड को समाप्त करने के लिए सम्मेलन में निर्णय लिया जाएगा। रामपाल दास के पाखंड को भी सम्मेलन के दौरान उजागर किया जाएगा, जिसके लिए 7 विद्वानों को आमंत्रित किया गया है। आर्य समाज हमेशा पाखंड के खिलाफ खड़ा
उमेद सिंह ने कहा कि आर्य समाज हमेशा पाखंड के खिलाफ खड़ा है, चाहे पाखंड कोई भी फैलाए। पाखंड का विरोध हर स्तर पर किया जाएगा। लोगों को जागरूक करना आर्य समाज का उद्देश्य है। देश की युवा पीढ़ी को पाखंड में फंसने से बचाने के लिए सम्मेलन किया जा रहा है। 3 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था
उमेद सिंह ने बताया कि दयानंद मठ में सम्मेलन के लिए 3 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। आर्य समाज से जुड़े दिग्गजों को आमंत्रित किया गया है, जो लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे। सम्मेलन के दौरान सभी आर्य समाज के लोगों के साथ विद्वान भी शामिल होंगे।
Source link
रोहतक में रामपाल दास के खिलाफ पाखंड खंडन सम्मेलन आज:आर्य समाज के विद्वान लेंगे बड़ा निर्णय, आर-पार के संघर्ष की होगी घोषणा
