Headlines

नेपाल त्रासदी में हिमाचल के इंजीनियर फंसा:बाढ़ आने के बाद से लापता, CM सुक्खू ने परिवार से की बात; मदद का दिया भरोसा




नेपाल में आई त्रासदी के बीच हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के निवासी सुखविंदर रत्न के भी प्रभावित होने की खबर से चिंता बढ़ गई है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सुखविंदर रत्न के परिवार से संपर्क किया और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है। सुखविंदर वहां एक कंपनी में बतौर इंजीनियर कार्यरत हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने सुखविंदर रत्न के चचेरे भाई शुभम से फोन पर बात की। उन्होंने परिवार की चिंता और बेचैनी को समझते हुए उन्हें ढाढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है और सुखविंदर रत्न की सकुशल वापसी के लिए प्रार्थना की। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह भी कहा कि सुखविंदर रत्न की स्थिति के बारे में आवश्यक जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने संकेत दिया कि इस मामले में भारत सरकार से संपर्क कर आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। सुरक्षित वापसी के लिए हिमाचल सरकार प्रयासरत सरकार ने परिवार को भरोसा दिलाया है कि सुखविंदर रत्न से संबंधित हर संभव जानकारी जुटाने और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए अपने स्तर पर आवश्यक कदम उठाएगी। नेपाल में हुई इस त्रासदी ने कई परिवारों को चिंता में डाल दिया है, और हिमाचल से जुड़े व्यक्ति के प्रभावित होने की सूचना ने प्रदेश में भी चिंता बढ़ा दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *